Bilaspur news-"बिलासपुर प्रेस क्लब की पहल: 25 मई को भव्य हेल्थ इवैल्यूएशन कैंप, विशेषज्ञ देंगे""मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर प्रेस क्लब की पहल: 25 मई को भव्य हेल्थ इवैल्यूएशन कैंप, विशेषज्ञ देंगे मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श
बिलासपुर-पत्रकारों, उनके परिजनों तथा आम नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार 25 मई 2026 को एक भव्य “हेल्थ इवैल्यूएशन कैंप” का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित होगा।
शिविर का उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य की वास्तविक स्थिति से अवगत कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। कैंप में प्रतिभागियों की बॉडी वेट एनालिसिस, विसरल फैट जांच, शारीरिक आयु (बॉडी एज) मूल्यांकन, मसल्स मास एनालिसिस, लाइफस्टाइल मैनेजमेंट काउंसलिंग एवं पर्सनलाइज्ड डाइट प्लान संबंधी जांच और परामर्श प्रदान किए जाएंगे।
शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इनमें डेंटिस्ट डॉ. राजकुमार गुप्ता, सीनियर हेल्थ वेलनेस एवं फिटनेस कोच के.आर. प्रधान, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप तिवारी, फिटनेस कोच अमिता मैडम तथा एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट मनीष कोन्हेर शामिल हैं।
विशेषज्ञ प्रतिभागियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप व्यक्तिगत सलाह और जीवनशैली सुधार के सुझाव भी देंगे।
बिलासपुर प्रेस क्लब ने पत्रकारों, मीडिया कर्मियों, उनके परिवारजनों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर के लिए इच्छुक व्यक्ति 7415172880 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को बेहतर जीवनशैली की ओर प्रेरित करने की दिशा में बिलासपुर प्रेस क्लब की एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें