Bilaspur news-"SP एयरपोर्ट से पहुंचे सीधा घटनास्थल व पीड़ितों से मिलने""गोलीकांड पर जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा एक्शन, SP विजय पाण्डेय ने शुरू किया “ऑपरेशन हंट”

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
SP एयरपोर्ट से पहुंचे सीधा घटनास्थल व पीड़ितों से मिलने""गोलीकांड पर जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा एक्शन, SP विजय पाण्डेय ने शुरू किया “ऑपरेशन हंट”
जांजगीर-चांपा -जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक, पाण्डेय राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 6 सप्ताह के IPS इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। प्रशिक्षण पूरा कर जैसे ही वे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, वहां से सीधे ग्राम करही रवाना हो गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।SP ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने बिर्रा थाना प्रभारी और साइबर टीम से घटना से जुड़े हर पहलू पर चर्चा की तथा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इसके बाद मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।
घटना की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों को विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया है। साइबर सेल, स्थानीय पुलिस और तकनीकी टीमों को भी सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोलीकांड में शामिल आरोपियों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी गहन जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि आरोपी फरार न हो सकें।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक तथा बिर्रा थाना प्रभारी जयकुमार साहू भी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि गोलीकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,