Bilaspur raipur news-"मामूली कहासुनी ने लिया""हिंसक रूप, दोनों पक्षों के 7 आरोपी घंटों में गिरफ्तार,,,,चाकू, डंडा, बेल्ट और बाइक जब्त, पुरानी बस्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
मामूली कहासुनी ने लिया""हिंसक रूप, दोनों पक्षों के 7 आरोपी घंटों में गिरफ्तार,,,,
चाकू, डंडा, बेल्ट और बाइक जब्त, पुरानी बस्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बिलासपुर /रायपुर- राजधानी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में शनिवार सुबह चाय दुकान के पास हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मारपीट, चाकूबाजी और हमला करने की घटना सामने आई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही डायल-112 और थाना पुरानी बस्ती पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) वेस्ट जोन संदीप पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दोनों पक्षों के कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, घटना 17 मई 2026 की सुबह की है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों पक्ष चाय दुकान के पास रुके हुए थे। इसी दौरान सामान्य बातचीत के बीच तात्कालिक विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में मारपीट और हथियारबंद झगड़े में बदल गया। विवाद के दौरान चाकू, डंडा, बेल्ट और अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल किया गया।
पार्टी क्रमांक – 01 के आरोपी गिरफ्तार
थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 216/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई की गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
सैयद अनीस अली (30 वर्ष) निवासी सुभाष नगर
सोहेल खान (22 वर्ष) निवासी कुकरीपारा, सुभाष नगर
शेख फैजल (30 वर्ष) निवासी गौतम नगर
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पार्टी क्रमांक – 02 के चार आरोपी भी गिरफ्तार
दूसरे पक्ष के खिलाफ अपराध क्रमांक 217/2026 दर्ज कर समान धाराओं में कार्रवाई की गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया—
शिवम शर्मा (24 वर्ष) निवासी न्यू चांगोरभाठा
करण सिंह ठाकुर (22 वर्ष) निवासी कुशालपुर
परमेश्वर वैष्णव (20 वर्ष) निवासी भाठागांव
पुरुषोत्तम उर्फ पतालु ध्रुव (42 वर्ष) निवासी भाठागांव
इन आरोपियों के पास से चाकू, बेल्ट और डंडा बरामद किया गया है।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी, लेकिन पुरानी बस्ती पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से हालात जल्द नियंत्रण में आ गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
थाना पुरानी बस्ती पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है, क्योंकि गंभीर वारदात के आरोपियों को बेहद कम समय में गिरफ्तार कर लिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें