संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bilaspur news-"शोभायात्रा देखने गए"युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला,""हालत गंभीर,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, शोभायात्रा देखने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर  बिलासपुर- शहर में शोभा यात्रा के दौरान एक युवक पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, चांटीडीह के रपटा पास निवासी 25 वर्षीय सूरज साहू उर्फ बल्लू, पिता आत्मा राम साहू, अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर शोभा यात्रा देखने निकला था। इसी दौरान पूर्व थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडलवार अस्पताल के पास शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच कुछ युवकों ने उसे घेर लिया।बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते सूरज पर चाकू?और अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना के तुरंत बाद घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर दिया है। ...

Bilaspur news-"पेंडरवा में खून से खेल, अंकित गौराहा ने प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल..

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,, पेंडरवा में खून से खेल, अंकित गौराहा ने प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल.. बिलासपुर -:- ग्राम पंचायत पेंडरवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,आरोपियों ने परिवार पर अचानक हमला कर दिया और बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। इस हमले में छोटे-छोटे मासूम बच्चों तक को नहीं बख्शा गया। बच्चों के कान,सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद कांग्रेस नेता अंकित गौरहा सिम्स अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा यह घटना प्रशासन की घोर लापरवाही का परिणाम है। यदि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई की जाती, तो शायद एक महिला की जान नहीं जाती और इतने लोग घायल नहीं होते।  इस पूरे घटनाक्रम...

Bilaspur news-"पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी,,,30 निरीक्षक व उप निरीक्षक को मिली""नई जिम्मेदारियां तबादला सूची देखें,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,  पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी,,,30 निरीक्षक व उप निरीक्षक को मिली""नई जिम्मेदारियां तबादला सूची देखें,,, बिलासपुर -बिलासपुर जिले को कई अनुभवी अधिकारियों की सेवाएं मिली हैं।निरीक्षक कमला पूसाम को रायगढ़ से बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है। वे पूर्व में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी रह चुकी हैं और महिला संबंधी मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।वही मस्तूरी थाना में वर्तमान प्रभारी अजहरुद्दीन को रायपुर नगरीय निकाय में सेवा देने के लिए नई जिम्मेदारी मिली वही यशवंत प्रताप सिंठ को भी रायपुर से बिलासपुर भेजा गया है।इससे सभी जिले में पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।रायगढ़, दुर्ग और अन्य जिलों में भी बदलाव,,,मोहनलाल भारद्वाज का तबादला रायगढ़ से दुर्ग किया गया है।शील आदित्य कुमार सिंह को रायपुर से रायगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है, जिससे प्रशासनिक संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।  रायपुर नगरीय क्षेत्र में बड़ी तैनाती रायपुर शहर में भी कई अधिका...