संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bilaspur news-"सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद इशाक सिद्दीकी आदिल""बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 के सचिव,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद इशाक सिद्दीकी आदिल""बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 के सचिव,,,,, बिलासपुर- सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारी मोहम्मद इशाक सिद्दीकी आदिल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 में सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन ने उनकी सक्रियता, निष्ठा और लंबे समय से किए जा रहे योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी है। मोहम्मद इशाक सिद्दीकी आदिल पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 के प्रवक्ता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। प्रवक्ता रहते हुए उन्होंने संगठन की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ जनता तक पहुंचाने का कार्य किया। पार्टी कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी लगातार देखने को मिली है। कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि आदिल की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी। उनकी कार्यशैली, जनसंपर्क और सामाजिक सर...

Bilaspur durg news-"अमर इंफ्रा ग्रुप पर ED की दबिश, संचालक चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर जांच,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, अमर इंफ्रा ग्रुप पर ED की दबिश, संचालक चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर जांच बिलासपुर /दुर्ग-प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को दुर्ग स्थित अमर बिल्डर (अमर इंफ्रा ग्रुप) के संचालक और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने महेश कॉलोनी स्थित कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच शुरू की।  कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, ED के अधिकारी दो वाहनों में सवार होकर सुबह कार्यालय पहुंचे। टीम द्वारा ऑफिस में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कार्यालय के भीतर कई घंटों तक दस्तावेजों का सत्यापन किया। सूत्रों के मुताबिक, अमर इंफ्रा ग्रुप के अंतर्गत 6 से अधिक फर्म संचालित हैं, जिनके वित्तीय लेन-देन और कारोबारी गतिविधियों को लेकर जांच एजेंसी पड़ताल कर रही है। हालांकि, ED की ओर से अभी तक कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। चतुर्भुज राठी दुर्ग के चर्चित कारोबारी ह...

Bilaspur news-"शासन और विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे बिलासपुर के निजी विद्यालय — रंजेश सिंह

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, शासन और विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे बिलासपुर के निजी विद्यालय — रंजेश सिंह एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में निजी विद्यालयों में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर किए गए शिकायतों के बाद जिला शिक्षा विभाग द्वारा जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। किंतु जांच के बाद भी जमीनी स्तर पर सुधार न होना गंभीर चिंता का विषय है। आज भी अभिभावक मजबूर हैं कि वे अपने बच्चों के लिए अत्यधिक शुल्क जमा करें तथा केवल एक निर्धारित स्थान से महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदें।  वहीं, कई विद्यालयों में मान्यता प्राप्त संस्थान की जानकारी, फीस निर्धारण समिति का विवरण तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं की जा रही हैं। यह स्थिति नियमों की खुली अवहेलना को दर्शाती है। गौरतलब है कि केंद्रीयकृत परीक्षा में सम्मिलित न होने वाले कई बड़े विद्यालयों पर भी विभाग की नरमी बनी हुई है। हालांकि मामले के उजागर होने के बाद ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल ने छात्रों को केंद्रीयकृत परीक्षा में सम्मिलित कराया, लेकिन अन्य कई विद्यालय आज भी इस प्रक्रिया स...

Bilaspur raipur news-"भीषण आग :प्लास्टिक फैक्ट्री धू-धू कर जली, इलाके में मचा हड़कंप,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, बिलासपुर /रायपुर -राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में गुरुवार देर शाम एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कवल मल्टीलेयर नामक फैक्ट्री में लगी बताई जा रही है। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग करीब आधे घंटे पहले अचानक फैक्ट्री परिसर से उठते धुएं के साथ शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे यूनिट में फैल गई। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर इलाके को खाली कराने और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखने में जुटी रही। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक फिलहाल किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि फैक्ट्री में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रह...

Bilaspur news-""सेवा और समर्पण का सम्मान:""DIG/SSP""रजनेश सिंह को ‘चेतना का योद्धा’,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, सेवा और समर्पण का सम्मान: SSP रजनेश सिंह को ‘चेतना का योद्धा’  बिलासपुर -टाइटल इंटरनेशनल डांस डे पर बिलासपुर में ‘चेतना महोत्सव’ की धूम: चेतना हॉल में सजी कला, सम्मान और जागरूकता की महफिलबिलासपुर। आज (29 अप्रैल 2026) अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) और बिलसपुर पुलिस के सयुंक्त तत्वाधान में  आयोजित “चेतना महोत्सव एवं प्रशिक्षण कार्यशाला” का भव्य आयोजन चेतना हॉल में किया गया।  इस आयोजन ने शहर को कला, संस्कृति और सामाजिक चेतना के रंगों से सराबोर कर दिया। गरिमामयी अतिथियों की रही विशेष उपस्थितिकार्यक्रम में एसएसपी रजनेश सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी, प्रो. श्याम लाल निराला, कथक गुरु वासन्ती वैष्णव एवं सुनील वैष्णव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समांयुवा कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया— कथक प्रस्तुति: कु. प्राख्या...

Bilaspur news-"""'आईपीएस संतोष सिंह बने""CISF दक्षिण जोन-2 के डीआईजी पदभार किया"ग्रहण """आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में स्थित सीआईएसएफ-सुरक्षित इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,, ""'आईपीएस संतोष सिंह बने CISF दक्षिण जोन-2 के डीआईजी बिलासपुर -हैदराबाद मुख्यालय में संभाला कार्यभार, तीन राज्यों और प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हैदराबाद। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दक्षिण जोन-2 के उप महानिरीक्षक (DIG CISF South Zone-II) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनका मुख्यालय हैदराबाद में रहेगा। इस महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए वे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में स्थित सीआईएसएफ-सुरक्षित इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा जिम्मेदारी भी उनके दायरे में रहेगी। दक्षिण जोन-2 के अंतर्गत कई संवेदनशील औद्योगिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, रक्षा एवं ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी इकाइयां, खदानें, कारखाने और रणनीतिक महत्व के संस्थान आते हैं। ऐसे में संतोष सिंह की नियुक्ति को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से देश की महत्वपूर्ण स...

Bilaspur news-"बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार""अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया""प्रशासन,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार""अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर- लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं।इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया।पुरा...

Bilaspur rgn news-""डीजे डांस के दौरान खूनी विवाद, युवक की मौत, दो घायल""पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार,,,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, " डीजे डांस के दौरान खूनी विवाद, युवक की मौत, दो घायल"" पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार,,,, बिलासपुर /राजनांदगांव- जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामटोला में बारात के दौरान डीजे पर डांस करते समय हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुई धक्का-मुक्की के बाद एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 26 अप्रैल 2026 की रात लगभग 8:15 बजे की है। ग्राम रामटोला में खैरागढ़ जिले के ग्राम सांकरा से बारात आई हुई थी। बारात गांव में भ्रमण कर रही थी और डीजे की धुन पर बाराती एवं ग्रामीण डांस कर रहे थे। इसी दौरान योनिश सिन्हा और एक विधि से संघर्षरत बालक के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गया। आरोप ...

Bilaspur raipur news-"क्रिकेट का आख़री खेल और फिर एक कॉल और 4 ने मिलकर""उतारा मौत के घाट,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, 4 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर /रायपुर-राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों और 2 विधि से संघर्षरत बालकों सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक कुश बाघ अपने साथियों के साथ जोगीनगर बस्ती में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसे उसने रिसीव नहीं किया। बाद में उसी नंबर से उसके साथी समीर के फोन पर कॉल आया। बातचीत के बाद कुश अकेले मेन रोड की ओर चला गया। रात करीब 11:50 बजे स्कूटी और बाइक से पहुंचे आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर कुश बाघ से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से कुश बाघ के गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से कुश लहूलुहान होकर जमीन पर ग...

Bilaspur korba news-"सूने मकान में चोरी का खुलासा""2.80 लाख के सोने-चांदी के जेवर और बाइक बरामद,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, सूने मकान में चोरी का खुलासा"" 2.80 लाख के सोने-चांदी के जेवर और बाइक बरामद,,,, बिलासपुर /कोरबा-जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल करीब 2 लाख 80 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी कमरे आलम ने 5 अप्रैल 2026 को थाना बालकोनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके चाचा शादी समारोह में शामिल होने बिहार गए हुए थे।  इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम पार कर दी। मामले में थाना बालकोनगर में अपराध क्रमांक 200/2024 के तहत धारा 331(4), 305, 317(2), 3,5 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की जल्द गिर...

Bilaspur raigad news-"प्लांट का हुनर एटीएम मे आज़माते पुलिस गिरफ्त मे """पुलिस की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई से बड़ी एटीएम चोरी की वारदात विफल"""गैस कटर के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, पुलिस की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई से बड़ी एटीएम चोरी की वारदात विफल"""गैस कटर के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,, बिलासपुर /रायगढ़ -जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एटीएम चोरी की एक बड़ी वारदात होने से पहले ही नाकाम कर दी गई। देर रात रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर,,,,,,, एक आरोपी को एटीएम मशीन तोड़कर नकदी चोरी करने की कोशिश करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से गैस कटर समेत वारदात में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक घटना 28 अप्रैल की देर रात करीब 3 बजे की है। पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली थी कि गेरवानी चौक स्थित इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति गतिविधि कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के निर्देशन में गश्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि आरोपी गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर कैश निकालने की कोशिश कर रहा था।  प...

Bilaspur news-"एसईसीएल मुख्यालय में “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस – 2026” का आयोजन संपन्न,,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, एसईसीएल मुख्यालय में “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस – 2026” का आयोजन संपन्न  बिलासपुर -एसईसीएल मुख्यालय प्रांगण में “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस – 2026” के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस – 2026” की थीम – “आइए एक स्वस्थ मनो सामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करें” है। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन दवारा निदेशक (तकनीकी संचालन) श्री एन फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक तकनीकी (योजना-परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों  की उपस्थिति में सुरक्षा ध्वज फहराकर की गई।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों ने ने मुख्यालय परिसर स्थित श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।  ...

Bilaspur news-"9 चोरी की वारदातों का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, सकरी पुलिस ने 9 चोरी की वारदातों का किया खुलासा  बिलासपुर-थाना सकरी पुलिस को लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नए बीट सिस्टम की मदद से 9 अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन विधि से संघर्षरत बालकों की भी संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का बड़ा मशरूका बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद पटेल (20 वर्ष) निवासी धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाइन तथा आशीष रजक (20 वर्ष) निवासी धुरीपारा मंगला शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना सकरी में दर्ज अपराध क्रमांक 74/2026, 122/2026, 124/2026, 139/2026, 259/2026, 272/2026, 281/2026, 327/2026 एवं 331/2026 के मामलों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्र...

Bilaspur news-"पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित AI जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो को लेकर प्रदेश मे मचा बवाल """ बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे थाना,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कथित AI वीडियो पर बवाल, कांग्रेस ने थाने में की शिकायत बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित AI जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के विरोध में बिलासपुर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और तत्काल एफआईआर की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि “कांग्रेसपोल खोल” नामक सोशल मीडिया आईडी द्वारा इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं एक महिला को लेकर फर्जी और आपत्तिजनक AI एडिटेड वीडियो अपलोड एवं प्रसारित किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि यह वीडियो पूरी तरह असत्य, भ्रामक और तकनीक के जरिए एडिट कर तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य एक प्रतिष्ठित राजनीतिक व्यक्ति की छवि को धूमिल करना और महिला सम्मान को ठेस पहुंचाना है।          इसी AI वीडियो को लेकर मचा बवाल  कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा क...

Bilaspur news-"मामा गांव जाने निकला था युवक, मैदान के पेड़ पर फंदे से झूलता मिला"""शव

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी मामा गांव जाने निकला था युवक, मैदान के पेड़ पर फंदे से झूलता मिला शव सकरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार बिलासपुर-जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी चोरभट्टी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सकरी थाना पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सतीश यादव पिता नरेंद्र यादव, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी ग्राम चोरभट्टी कला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश यादव अपने मामा गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन कुछ समय बाद ग्रामीणों ने गांव के मैदान स्थित एक पेड़ पर युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलती हुई देखी। इसके बाद तत्काल मामले की सूचन...