संदेश

"""8 NEWS CG -"""" जलेबी दुकानदार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल""अस्पताल में इलाज जारी""आरोपी हिरासत में,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, जलेबी की खरीद-बिक्री की रकम को लेकर विवाद, दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला,,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी रोड स्थित शनि मंदिर के पास की घटना, घायल दुकानदार अस्पताल में भर्ती; आरोपी ईश्वर बजाज पुलिस हिरासत में बिलासपुर-शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में जलेबी की खरीद-बिक्री की रकम को लेकर हुए विवाद में एक युवक द्वारा दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में जलेबी दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक ईश्वर बजाज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाबी कॉलोनी रोड स्थित शनि मंदिर के पास का है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 9 बजे जलेबी की खरीद-बिक्री से संबंधित रकम को लेकर दुकानदार और आरोपी युवक के बीच विवाद हो गया। शुरुआत में मामूली बताया जा रहा यह विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान दुर्गाबाड़ा, आदर्श नगर निवासी ईश्वर बजाज ने धारदार हथियार से जलेबी दुक...

""""8 NEWS CG -""""सकरी थाना क्षेत्र में देर रात 50 वर्षीय अधेड़ महिला की चाकू मारकर हत्या, पुलिस हिरासत में संदिग्ध आरोपी,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, सकरी थाना क्षेत्र में देर रात 50 वर्षीय अधेड़ महिला की चाकू मारकर हत्या, पुलिस हिरासत में संदिग्ध आरोपी,,,, मेड्रा गांव में देर रात हुई वारदात, 50 वर्षीय राजकुमारी यादव की अस्पताल में मौत; पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच बिलासपुर-न्यायधानी बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेड्रा में देर रात एक अधेड़ महिला की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 50 वर्षीय राजकुमारी यादव की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया,,,, प्राप्त जानकारी के अनुसार,  ग्राम मेड्रा में देर रात अज्ञात कारणों से राजकुमारी यादव पर चाकू से हमला किए जाने की घटना हुई। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते...

""""8 NEWS CG -"""मुस्लिम जमात व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण ने 171 किलोमीटर लंबी ध्वजा यात्रा का किया""भव्य स्वागत"""दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, मुस्लिम जमात व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण ने 171 किलोमीटर लंबी ध्वजा यात्रा का किया""भव्य स्वागत"""दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश,,,, बिलासपुर- बेलतरा विधायक माननीय श्री सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गई 171 किलोमीटर लंबी ध्वजा यात्रा का तुलजा भवानी मंदिर के समीप मुस्लिम जमात एवं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और धार्मिक सद्भाव का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। यह स्वागत कार्यक्रम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष फैजान अहमद (शिबू खान) के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान मुस्लिम जमात एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने ध्वजा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत कर आपसी सम्मान और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण के जिला महामंत्री सैय्यद वास...

"""""8NEWS CG -""""थाना परिसर में हंगामा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सकरी पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, थाना परिसर में हंगामा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सकरी पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दुर्गा पंडाल के पास मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप; मजिस्ट्रेट के समक्ष किया गया पेश बिलासपुर-  सकरी थाना परिसर में हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सकरी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर 2026 की रात की है। प्रार्थी राकेश भार्गव (33 वर्ष), निवासी पुराना बाजार सकरी, अपने परिवार के साथ दुर्गा पंडाल देखने गए थे। इसी दौरान सकरी स्थित दुर्गा पंडाल के पास किसी बात को लेकर उनका राजेश देवांगन और महेश ध्रुव उर्फ करिया से विवाद हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में दोनों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद प्रार्थी...

""""8 NEWS CG -""""अशोकनगर चौक पर ट्रक पीछे करते वक़्त टक्कर से युवती गंभीर घायल, इलाज के दौरान काटने पड़े दोनों पैर,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, अशोकनगर चौक पर ट्रक पीछे करते वक़्त  टक्कर से युवती गंभीर घायल, इलाज के दौरान काटने पड़े दोनों पैर,,, स्कूटी सवार घरेलू कामगार रीना साहू अपोलो अस्पताल में भर्ती, सरकंडा पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू की बिलासपुर-सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोकनगर चौक के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार 23 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में युवती को इतनी गंभीर चोटें आईं कि इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसके दोनों पैर काटने पड़े। फिलहाल युवती का अपोलो अस्पताल में उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवती रीना साहू (23 वर्ष), निवासी लखराम, रतनपुर, पिता पंचराम साहू, बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घरेलू काम करती थी। घटना के दिन वह अपनी मालकिन के साथ एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से बाजार जा रही थी। इसी दौरान अशोकनगर चौक के पास ट्रक क्रमांक CG 15 DF 3345 के चालक ने कथित तौर पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी चला रही मालकिन को मामूली चोटें आईं, जबकि पीछे बैठी रीना स...

""""8 NEWS CG -""""“गरीबों को क्यों घुमाते हैं आप लोग?” वेतन भुगतान में देरी पर ठेकेदार और अधिकारियों पर भड़कीं महापौर पूजा विधानी,,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, “गरीबों को क्यों घुमाते हैं आप लोग?” वेतन भुगतान में देरी पर ठेकेदार और अधिकारियों पर भड़कीं महापौर पूजा विधानी,,,, एक साल से लंबित छह महीने के वेतन का मामला लेकर महापौर के पास पहुंचा वाहन चालक राकेश शर्मा, फोन पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जल्द भुगतान के दिए निर्देश बिलासपुर- नगर निगम में कार्यरत एक वाहन चालक को अपने छह महीने के वेतन के भुगतान के लिए अधिकारियों और ठेकेदार के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लंबे समय तक परेशान होने के बाद जब वाहन चालक राकेश शर्मा अपनी समस्या लेकर महापौर पूजा विधानी के पास पहुंचा, तो उन्होंने मामले पर नाराजगी जताते हुए,,संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को फोन कर जमकर फटकार लगाई। महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गरीब कर्मचारियों को इस तरह क्यों घुमाया जा रहा है? जब कर्मचारी ने काम किया है, तो उसके वेतन का भुगतान समय पर होना चाहिए। छह महीने के वेतन के लिए लगा रहा था चक्कर मामला बिलासपुर नगर निगम की वाहन शाखा में डंपर चालक के रूप में कार्यरत राकेश शर्मा से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, राकेश शर्मा ने वर्ष 2025 म...

""""8 NEWS CG-"""15 अक्टूबर को घर से निकली थी सातवीं कक्षा की छात्रा, पुलिस और परिजनों की तलाश के बीच मिली बच्ची,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, तालापारा से लापता 13 वर्षीय छात्रा सकुशल मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस 15 अक्टूबर को घर से निकली थी सातवीं कक्षा की छात्रा, पुलिस और परिजनों की तलाश के बीच मिली बच्ची बिलासपुर - तालापारा स्थित तैयबा चौक से लापता हुई 10 वर्षीय छात्रा लॉरेन परवीन के सकुशल मिलने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली है। छात्रा 15 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच घर से बिना बताए निकल गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी थी।बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश में मदद की तथा सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा की। अब बच्ची के सकुशल मिलने की पुष्टि परिजनों की ओर से की गई है। परिवार ने बच्ची की तलाश में दुआ करने, पोस्ट साझा करने और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है।