Bilaspur news-"डीएमआई धमतरी और बालाजी भिलाई के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, खेला गया प्रतियोगिता का पहला सुपर ओवर"लगातार दो मैच जीतकर बालाजी भिलाई की टीम अगले दौर में,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, डीएमआई धमतरी और बालाजी भिलाई के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, खेला गया प्रतियोगिता का पहला सुपर ओवर।* लगातार दो मैच जीतकर बालाजी भिलाई की टीम अगले दौर में* बिलासपुर -स्व.ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल प्रतियोगिता बिलासपुर जिला खेल परिसर मैदान में चल रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मैच खेले गए।पहला मैच डी.एम.आई इलेवन धमतरी और बालाजी भिलाई के बीच खेला गया।इस मैच के अतिथि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शुभ्रा गढ़ेवाल, डॉ.रक्षित जोगी, डॉ.विजय सिंह और डॉ.के.के. साव रहे। सभी अतिथियों ने टॉस कराकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डी.एम.आई इलेवन धमतरी की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 83 रन बनाए।डी.एम.आई इलेवन धमतरी की ओर से बल्लेबाज रघुवीर ने सर्वाधिक 17 गेंदों में 32 रन बनाए।बालाजी भिलाई के गेंदबाज राजा कुर्रे ने सर्वाधिक 4 विकेट अर्जित किए। 84 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी भिलाई की टीम निर्धारित 10 ओवरों 9 विकेट खोकर 83 रन ही बना पाय...