Bilaspur news-"32 परिवारो को निकाला गया" सुरक्षित"भयंकर आग से मचा हाहाकार,,20 से ज्यादा दमकल गाड़ियां जुटीं, करोड़ों के नुकसान की आशंका,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, भीषण आग: मंगला के गजमोहनी परिसर में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, 20 से ज्यादा दमकल गाड़ियां जुटीं, करोड़ों के नुकसान की आशंका बिलासपुर-शहर के मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहनी परिसर में आज तड़के शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ऑडियोविजन संस्थान का गोदाम हुआ खाक जानकारी के मुताबिक परिसर में अरुण अग्रवाल का “ऑडियोविजन” नामक बिजली उपकरणों का गोदाम संचालित था। गर्मी के सीजन को देखते हुए यहां भारी मात्रा में कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा गया था। आग की चपेट में आकर अधिकांश कूलर और विद्युत उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में गोदाम से उठती लपटें कई फीट ऊंची दिखाई देने लगीं। 20 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर घटना की सूचना मिलते ही दमकल व...