Bilaspur news-"सक्रिय कार्यकर्ता राशिद उल्लाह"अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य नियुक्त,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर /बिल्हा/तिफरा-सिरगिट्टी:-भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता राशिद उल्लाह को जिला कार्य समिति सदस्य नियुक्त किए जाने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति से बिल्हा, मंडल तिफरा सिरगिट्टी सहित पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
राशिद उल्लाह ने अपने संदेश में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूती की ओर अग्रसर है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा के लोकप्रिय विधायक धरमलाल कौशिक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद और नेतृत्व से उन्हें सदैव प्रेरणा मिलती रही है।
उन्होंने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हनीफ खान तथा पूर्व हज कमेटी अध्यक्ष सैयद सैफुद्दीन का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का विश्वास ही उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है और वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
राशिद उल्लाह ने कहा कि जिला कार्य समिति सदस्य के रूप में वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें