Bilaspur news-"बिलासपुर यूथ क्लब के रात्रिकालीन टेनिस बॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, मदीना इतेहाद बनी""चैंपियन,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर यूथ क्लब के रात्रिकालीन टेनिस बॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, मदीना इतेहाद बनी""चैंपियन,,,

बिलासपुर- शहर में खेल और युवा ऊर्जा का उत्साह उस समय चरम पर पहुंच गया जब बिलासपुर यूथ क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय वर्ष के रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। रोमांच और जोश से भरपूर इस फाइनल मैच में मदीना इतेहाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थंडर स्ट्राइकर को कड़े मुकाबले में पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
रात्रिकालीन रोशनी में खेले गए इस फाइनल मुकाबले ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक क्षणों में मदीना इतेहाद ने संयम और रणनीति का परिचय देते हुए मैच अपने नाम कर लिया। जीत के साथ ही मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमर अग्रवाल (नगर विधायक) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशांत शुक्ला (बेलतरा विधायक), डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. प्रमोद तिवारी, लवी जी एवं शैलेंद्र यादव मंच पर मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल एवं विधायक सुशांत शुक्ला ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बिलासपुर यूथ क्लब की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में बिलासपुर यूथ क्लब के अध्यक्ष वेदांत शुक्ला ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में सभी ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई है। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति क्लब कृतज्ञ है।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष, वेदांत शुक्ला,, दीपक सिंह, श्रीकांत प्रजापति,  सहित बड़ी संख्या में बिलासपुर यूथ क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। आयोजन ने शहर में खेल भावना और युवा एकता का सकारात्मक संदेश दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,