Bilaspur news-विश्व कल्याण अर्थ उत्पन्न संकल्प परमात्मा पसंद अर्थात लोकपसंद स्वतः होता है:-बीके मंजू

शेख असलम की रिपोर्ट,
*शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर में पाजिटिव थिंकिंग की क्लास*

*विश्व कल्याण अर्थ उत्पन्न संकल्प परमात्मा पसंद अर्थात लोकपसंद स्वतः होता है:-बीके मंजू*

बिलासपुरः शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर में पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है। बीके मंजू ने कहा कि हमारे अंदर जो भी संकल्प उत्पन्न होते है, वह उर्जा के रूप मे वातावरण मे फैलते है और उसी अनुरूप फल की प्राप्ति होती है। अगर संकल्प स्वार्थ वश उत्पन्न हुआ है तो उसे मनपसंद संकल्प कहेंगे। अगर संकल्प विश्व कल्याण के लिये है तो उसे प्रभुपसंद कहेंगे। प्रभुपसंद संकल्प स्वतः ही लोकपसंद होता है जिसकी प्राप्ति श्रेष्ठ कर्मफल के रूप मे भविष्य मे अवश्य होती है। 
आगे कहा कि ज्ञानी व्यक्ति यह जानते हुये भी कि सही क्या है, गलत क्या है, अगर गलत कार्य करता है तो विकर्म सौ गुणा होकर जमा हो जाता है। विशेष रूप से अहंकार मे आकर किसी को वाणी के द्वारा दुख देना कड़े संस्कार के रूप मे रहता तो है पर पाप का अनुभव नही कराता है। इसके लिये सूक्ष्म रूप मे चेक कर इसे खत्म करना आवश्यक है। देहीअभिमानी स्थिति का अभ्यास देह अभिमान को समाप्त कर देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-मैं कांग्रेस का राष्ट्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष को कार्यवाही का अधिकार नहीं- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,