Bilaspur news-"बिलासपुर कांग्रेस में भूचाल! सिद्धार्थ मिश्रा–महेंद्र गंगोत्री को मिली कमान, BJP पर तीखा हमला – बड़े आंदोलन के साथ 6 सीटों पर नज़र,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,
👉बिलासपुर कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सिद्धार्थ मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री को सौंपी कमान,भाजपा सरकार पर दोनों अध्यक्षों का तीखा हमला, आगामी बड़े आंदोलन के संकेत

बिलासपुर-कांग्रेस ने शहर और ग्रामीण दोनों जिला संगठनों में बड़ा फेरबदल करते हुए बिलासपुर की राजनीति में नई ऊर्जा भर दी है। सिद्धार्थ मिश्रा को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और महेंद्र गंगोत्री को ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं की नियुक्ति के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जैसे ही नव–नियुक्त अध्यक्ष कांग्रेस भवन पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस मौके पर निवर्तमान ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने भी दोनों अध्यक्षों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। संगठन परिवर्तन के तुरंत बाद दोनों नेताओं ने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए और आने वाले समय में कांग्रेस की रणनीति को लेकर संकेत दिए।
महेंद्र गंगोत्री ने आक्रामक: तेवर दिखाते हुऐ भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुऐ कहा कि “अव्यवस्था की सरकार, जनता त्रस्त”ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर का संगठन हमेशा से ऊर्जावान रहा है और वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस को और मजबूत करेंगे।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए गंगोत्री ने कहा—“धान खरीदी में भारी अव्यवस्था ने किसानों को परेशान कर दिया है।”
“बढ़ी हुई बिजली दरें और लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र प्रभावित हैं।”
“जमीन रजिस्ट्री की बढ़ी दरों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।”उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण धरने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें और एफआईआर दर्ज कर भाजपा ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। “यह लोकतंत्र नहीं, भाजपा की तानाशाही है,” गंगोत्री ने कहा।मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गंभीर सवाल,,,गंगोत्री ने भाजपा पर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की एक साजिश चल रही है।
उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने और लोगों की सूची में नाम सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने साफ कहा—
“कांग्रेस के लिए काम करना ही सबसे बड़ा चुनाव है। हम छहों विधानसभा सीटों को जीतने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।”
शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा का भाजपा पर सीधा वार: “डबल इंजन नहीं, डबल ढोंग की सरकार”
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए सिद्धार्थ मिश्रा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का आभार व्यक्त किया।
मिश्रा ने बिलासपुर और राज्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा—
“राज्य में डबल इंजन नहीं, डबल ढोंग की सरकार चल रही है।”“जनता परेशान है, विकास ठप है और सरकार सिर्फ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है।”उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को दिए लाभकारी योजनाओं को बंद कर दिया है।बिजली बिल हाफ योजना बंद होने से मध्यम वर्ग पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है,,जमीन रजिस्ट्री की दरों में 400–500 प्रतिशत वृद्धि ने आम आदमी के लिए मकान बनाना मुश्किल कर दिया है,,,धान खरीदी में अव्यवस्था किसानों के लिए संकट बन चुकी है,,,पोस्टर विवाद पर बड़ा बयान,,,हालिया प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के पोस्टर पर चप्पल फेंके जाने के विवाद पर मिश्रा ने कहा—
“कांग्रेस मर्यादाओं में विश्वास करती है, लेकिन भाजपा ने वर्षों से हमारे बड़े नेताओं के चेहरे पर कालिख पोती है। हम ऐसा व्यवहार नहीं करते, परंतु जैसा व्यवहार भाजपा करेगी, वैसा जवाब भी मिल सकता है।”उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी मर्यादा नहीं छोड़ेगी, लेकिन जनता के मुद्दों पर संघर्ष को जारी रखेगी।
बड़े आंदोलन के संकेत,,मिश्रा ने बताया कि एसआईआर मुद्दे, बिजली दरों और धान खरीदी की अव्यवस्था को लेकर शहर कांग्रेस जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू करने जा रही है।संगठन बदलाव से बिलासपुर की राजनीति में नई हलचल,,बिलासपुर कांग्रेस में हुए इस बड़े बदलाव ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है।ग्रामीण क्षेत्र में महेंद्र गंगोत्री भाजपा के खिलाफ आक्रामक रणनीति बना रहे हैं,,शहर में सिद्धार्थ मिश्रा भाजपा सरकार की नीतियों को जनता के सामने लाने की तैयारी में जुट गए हैं,,दोनों नेताओं का मानना है,कि बिलासपुर अब “राजनीतिक संघर्ष के सक्रिय दौर” में प्रवेश कर चुका है और आने वाले महीनों में भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर कड़ी चुनौती दी जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-मैं कांग्रेस का राष्ट्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष को कार्यवाही का अधिकार नहीं- त्रिलोक चंद्र श्रीवास,

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,