Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
बिलासपुर -दरअसल यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरभट्टी खुर्द कला का है जहां पर आज प्रातः पूर्व सरपंच की रक्त रंजित लाश मिलने की खबर पुलिस को प्राप्त हुई थी,,, इसके बाद मौके पर सकरी थाना स्टाफ थाना प्रभारी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचते हैं और आगे की जांच शुरू हो जाती है एक नजर में यह सारी घटनाओं को समझें मनबोध यादव बुधवार रात लगभग 8 बजे अपनी स्कूटी से घर से निकले थे। वे रोजाना की तरह घूमने के लिए गए थे, लेकिन देर रात तक वापिस नहीं लौटे।गुरुवार सुबह चिंतित परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के पास स्थित मुर्गा फार्म हाउस के समीप, जहाँ अक्सर लोग शराब सेवन के लिए जुटते हैं, वहां झाड़ियों में उनका शव खून से लथपथ अवस्था में मिला।पास जाकर देखने पर स्पष्ट हुआ,,कि अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से कई घातक वार किए थे, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच पड़ताल और आसपास क्षेत्र में पूछताछ करने के बाद पुलिस के हाथ में पुख्ता सबूत लगे,, इसके बाद फौरन ही मुख्य आरोपी गौतम चंद्र साहू के साथ उसके भाई गुलाब चंद्र साहू और सहयोगी अजय को पुलिस ने धर दबोचा,, वही जब आरोपियों से इस घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया,,, कि मृतक पूर्व सरपंच मनबोध यादव से आरोपियों का खेत जमीन को लेकर पुराना विवाद था,,, जो की जोकि यह सारीघटना का कारण बना,,,
हत्या की वारदात को आप एक नजर में इस तरीके से समझे कि मृतक पूर्व सरपंच तालाब किनारे अजय नामक युवक के साथ शराब पी रहा था,, उसके बाद मुख्य आरोपी गुलाब चंद्र साहू को अजय के द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दिया जाता है,,, की पूर्व सरपंच मनबोध यादव तालाब के पास बैठा हुआ है इसकी सूचना मिलते ही गौतम चंद्र साहू अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचता है और ताबड़तोड़ धारदार हथियार कुल्हाड़ी से वार करके पूर्व सरपंच मनबोध यादव को मौत के घाट उतार देता है,,, पुलिस इस सारे मामले की जांच विस्तृत तरीके से कर रही है और साथ ही साथ मुख्य आरोपी के साथ उसके भाई एक अन्य अजय नामक आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें