Bilaspur news-" कालाबाजारी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई"एलपीजी कालाबाजारी कार्रवाई मे ""भारी मात्रा मे सिलेंडर जब्त,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई""भारी मात्रा मे सिलेंडर जब्त,,,,

बिलासपुर -जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ खाद्य विभाग का विशेष अभियान लगातार सख्ती के साथ जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को शहर के मधुबन और दयालबंद क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम के पास छापामार कार्रवाई करते हुए विभाग ने भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर और संबंधित उपकरण जब्त किए हैं।
खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान 14.2 किलोग्राम के 100 घरेलू गैस सिलेंडर, 5 किलोग्राम के 263 सिलेंडर, चूल्हा बर्नर, रेगुलेटर की 8 बोरियां, 6 कार्टून और 25 खुले रेगुलेटर, साथ ही 25 प्रेशर वाल्व (5-5 के बंडल में) जब्त किए गए। विभाग के अनुसार यह सामग्री कालाबाजारी के उद्देश्य से अवैध रूप से जमा की गई थी।
खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि जिले में एलपीजी वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
उन्होंने जानकारी दी कि इस विशेष अभियान के तहत अब तक 8 प्रकरणों में 310 से अधिक सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी और जांच कर रही हैं और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
खाद्य नियंत्रक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले की सभी 35 गैस एजेंसियों में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता नियमानुसार बुकिंग कर निर्धारित दरों पर ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें।साथ ही उन्होंने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि यदि कहीं एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी, अधिक कीमत पर बिक्री या अवैध भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,