Bilaspur news/mp-"कोयला क्षेत्र के मजदूर हितों को लेकर कोयला खान मजदूर संघ की पांचवीं वार्षिक आम सभा एवं अधिवेशन एनएसएल जयन्त में आयोजित,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर/सिंगरौली-कोयला क्षेत्र के मजदूरों के हितों को लेकर कोयला खान मजदूर संघ की पांचवीं वार्षिक आम सभा एवं अधिवेशन एनएसएल जयन्त में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष जगत नारायण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में नवीन निशचल (क्षेत्रीय आयुक्त, कोयला खान भविष्य निधि संगठन, सिंगरौली) सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभा का संचालन ए.के. सिंह ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत एनसीएल के महामंत्री पी.के. पाण्डेय ने किया।
मजदूर हितों से जुड़े अहम प्रस्ताव पारित,केंद्रीय अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित इस अधिवेशन में मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए—
सीपीआरएमएस-एनई के तहत चिकित्सा व्यय की वार्षिक सीमा ₹50 हजार से बढ़ाकर ₹75 हजार करने और कवरेज ₹30 लाख करने का प्रस्ताव,पेंशन गणना में एसडीए को वेतन में शामिल करने तथा हर 3-5 वर्ष में पेंशन संशोधन की मांग,ग्रेच्युटी भुगतान 1 जनवरी 2017 से ₹20 लाख और 5 जनवरी 2026 से बढ़ाकर ₹25 लाख करने का प्रस्ताव,सीएमपीएफओ ट्रस्टी बोर्ड और सीपीआरएमएस-एनई में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग,,अपने संबोधन में महेन्द्र प्रताप सिंह ने कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में मौजूद असमानताओं को समाप्त कर तत्काल सुधार करने की मांग उठाई।
2026-2028 के लिए नई कार्यसमिति का गठन
अधिवेशन के दौरान त्रिवार्षिक राष्ट्रीय कार्यसमिति का पुनर्गठन भी किया गया। नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—
अध्यक्ष: महेन्द्र प्रताप सिंह
महामंत्री: शम्भू विश्वकर्मा
उपाध्यक्ष: राम अवतार आलमकर
संयुक्त महामंत्री: अशोक कुमार सिंह
कोषाध्यक्ष: एस.के. रामगोपाल
प्रचार मंत्री: प्रदीप वाजपेयी
संगठन मंत्री: अनिल बंडियार
मंत्री: अरुण सिंह, एस.पी. कुंडू, किशोर हारदाह
इसके अलावा कार्यसमिति में बिलासपुर के अशोक शर्मा और भक्तिमय चौधरी को निर्वाचित घोषित किया गया।
श्रद्धांजलि के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्माओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के साथ अधिवेशन का समापन हुआ।
इस अधिवेशन को मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,