Bilaspur news-"बीएनआई की महत्वपूर्ण व्यावसायिक बैठक सम्पन्न, नेटवर्किंग और सहयोग पर जोर"""बीएनआई जैसे मंच न केवल व्यापार को नई दिशा देते हैं, बल्कि आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं-अजीत मिश्रा(अध्यक्ष)बिलासपुर प्रेस क्लब. बिलासपुर
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बीएनआई की महत्वपूर्ण व्यावसायिक बैठक सम्पन्न, नेटवर्किंग और सहयोग पर जोर"""बीएनआई जैसे मंच न केवल व्यापार को नई दिशा देते हैं, बल्कि आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं-अजीत मिश्रा बिलासपुर प्रेस क्लब. बिलासपुर
बिलासपुर -बिलासपुर में स्थित Courtyard by Marriott Bilaspur में आज बीएनआई (Business Network International) की एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति ने इसे एक प्रभावशाली और सफल आयोजन बना दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजीत मिश्रा, अध्यक्ष, बिलासपुर प्रेस क्लब उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीएनआई के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. किरनपाल सिंह चावला, बीएनआई कोलबोरेटर्स के अध्यक्ष डॉ. सचिन यादव, उपाध्यक्ष अभिजीत रॉय, सचिव देवेंद्र बघेल एवं विजिटर होस्ट मनीष जैन सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक नेटवर्किंग को सशक्त बनाना, आपसी सहयोग को बढ़ावा देना तथा स्थानीय स्तर पर नए व्यापारिक अवसरों का विस्तार करना रहा। इस दौरान सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय देते हुए संभावित साझेदारी और सहयोग के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. किरनपाल सिंह चावला ने बीएनआई के मूल सिद्धांत “Givers Gain” पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संगठन पारस्परिक सहयोग और विश्वास पर आधारित है, जहां सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
वहीं डॉ. सचिन यादव ने अपने उद्बोधन में बताया कि बीएनआई कोलबोरेटर्स चैप्टर के माध्यम से अब तक सदस्यों को कुल मिलाकर 119 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार प्राप्त हो चुका है। उन्होंने इसे संगठन की मजबूती और सदस्यों के बीच विश्वास का प्रतीक बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि अजीत मिश्रा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में नेटवर्किंग व्यवसाय की सफलता का अहम आधार बन चुकी है। बीएनआई जैसे मंच न केवल व्यापार को नई दिशा देते हैं, बल्कि आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।
बैठक के दौरान भविष्य में संयुक्त रूप से विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें