Bilaspur news-"रिंग रोड नंबर–1 पर रफ्तार का कहर, दो भीषण हादसे, एक की मौत,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
रिंग रोड नंबर–1 पर रफ्तार का कहर, दो भीषण हादसे, एक की मौत

बिलासपुर /रायपुर -रायपुर की सड़कों पर सोमवार का दिन हादसों से दहल उठा। राजधानी के रिंग रोड नंबर–1 पर कुछ ही घंटों के अंतराल में दो गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल अस्पताल में भर्ती है।
पहली घटना: राजेंद्र नगर कटरा तलाव टर्निंग के पास
फ्लाईओवर से पहले तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की गति काफी अधिक थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल स्कूटी सवार को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
दूसरी और अधिक भयावह घटना: काशीराम नगर के सामने
रिंग रोड पर टाटीबंध से तेलीबांधा की ओर जा रहे तेलंगाना पासिंग ट्रक ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।
सूचना मिलते ही रायपुर यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पहचान में मुश्किल
हादसा इतना गंभीर था कि मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर पहचान की कोशिश कर रही है।
थाना क्षेत्र
दोनों घटनाएं तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ जारी है।
राजधानी में लगातार बढ़ते सड़क हादसों ने यातायात व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्कता बरतने और वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,