Bilaspur news-"अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ न्यू बस स्टैण्ड में संघन चेकिंग के दौरान 12.938 किलो गांजा जप्त,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सूखे नशे के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़
न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में संघन चेकिंग के दौरान 12.938 किलो गांजा जप्त,,,,
05 आरोपी गिरफ्तार, गांजा की कीमत लगभग ₹6.50 लाख
“End to End” और “Financial Investigation” शुरू
रायपुर-रायपुर कमिश्नरेट के पश्चिम ज़ोन पुलिस ने सूखे नशे के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। थाना टिकरापारा क्षेत्र अंतर्गत स्थित न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में चलाए गए संघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 12.938 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं।
बस और सड़क मार्ग से हो रहा था गांजा परिवहन
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गांजा परिवहन के लिए बस एवं सड़क मार्ग का उपयोग कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा अब इस पूरे नेटवर्क की “End to End” और “Financial Investigation” की जा रही है, ताकि सप्लायर, खरीदार और फंडिंग से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चला अभियान
सूखे नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने हेतु पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के आदेशानुसार न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में संदेही यात्रियों की सघन जांच के निर्देश दिए गए थे।
इस अभियान को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री नवनीत पाटिल (न्यू राजेन्द्र नगर) के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया।
प्रकरण–01 : 5.938 किलो गांजा जप्त
दिनांक: 09 फरवरी 2026
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक महिला एवं दो पुरुष यात्रियों को संदेह के आधार पर रोका। उनके पास मौजूद झोला एवं स्कूली बैग की तलाशी लेने पर 5.938 किलो गांजा (कीमत ₹3,00,000) बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
पिंकी हरिजन (22 वर्ष), निवासी – कालाहांडी (उड़ीसा), हाल – सिलतरा, रायपुर
क्षितिज प्रताप सिंह (22 वर्ष), निवासी – जबलपुर (म.प्र.)
विधि से संघर्षरत बालक, निवासी – जबलपुर (म.प्र.)
रामकृष्ण तिवारी (29 वर्ष), निवासी – रीवा (म.प्र.), हाल – रायपुर
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 113/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
प्रकरण–02 : 7 किलो गांजा जप्त
दिनांक: 09 फरवरी 2026
समय: शाम 5:15 बजे
स्थान: न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव
दूसरे मामले में एक पुरुष यात्री के नेवी ब्लू रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर 7 किलो गांजा (कीमत ₹3,50,000) बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
अरुण जाल (37 वर्ष), निवासी – संभलपुर, उड़ीसा
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 115/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे भी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस का सख्त संदेश
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सड़क मार्गों पर आगे भी सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें