Bilaspur news-"डीजल चोरी के फरार आरोपी को बलौदा पुलिस ने दबोचा""140 लीटर डीजल चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, हथौड़ी बरामद,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
डीजल चोरी के फरार आरोपी को बलौदा पुलिस ने दबोचा
140 लीटर डीजल चोरी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, हथौड़ी बरामद,,,
बिलासपुर /जांजगीर-चांपा,-थाना बलौदा पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में फरार चल रहे,,, आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त एक लोहे की हथौड़ी भी बरामद की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
क्या है मामला
थाना बलौदा में दर्ज अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत धारा 303(2), 3(5), 112(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में पूर्व में तीन आरोपियों
रजनीश रात्रे (निवासी खिसोरा खमदाई पारा),
जयनारायण केवट (निवासी बलौदा),
सूरज कुर्रे (निवासी खिसोरा)
को क्रमशः 28 जनवरी 2026 और 4 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
ऐसे पकड़ा गया,,,फरार आरोपी
मामले का मुख्य फरार आरोपी वीर कुमार रात्रे (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम खिसोरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा घटना के दिनांक से फरार था। 16 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे उसके सकुनत से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ 28 जनवरी 2026 को ग्राम कटरा जंगल के पास खड़ी ट्रेलर से स्कॉर्पियो वाहन के जरिए करीब 140 लीटर डीजल चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनील टैगोर, आरक्षक टिकेश्वर राठौर, संतोष रात्रे एवं रज्जू रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें