Bilaspur news-"1.90 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश: तंजानिया में सोने की खदान के नाम पर निवेश ""आरोपी यश राजेश शाह मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर/रायपुर- तंजानिया में सोने की खदान और खनन व्यवसाय में साझेदारी का झांसा देकर 1 करोड़ 90 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देश छोड़कर वियतनाम भागने की फिराक में था, लेकिन उसके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (LOC) के चलते एयरपोर्ट पर ही उसे ट्रेस कर लिया गया।
ऐसे रचा गया ठगी का षड्यंत्र
मामले में प्रार्थी समर्थ बरडिया ने 21 जनवरी 2026 को थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी यश राजेश शाह ने स्वयं को तंजानिया गणराज्य में सोने की खदान का अधिकार प्राप्त व्यवसायी बताते हुए प्रार्थी और उसके साथी मुकुल चोपड़ा को खनन व्यवसाय में पार्टनरशिप का प्रस्ताव दिया।
आरोपी ने सोने की खदान दिखाने और बड़े मुनाफे का भरोसा दिलाते हुए भागीदारी अनुबंध भी निष्पादित कराया। झूठे तथ्यों और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसने दोनों से कुल 1,90,00,000 रुपये निवेश के नाम पर प्राप्त कर लिए। बाद में जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी के पास तंजानिया में किसी भी प्रकार का खनन अधिकार नहीं है और न ही अनुबंध में उल्लेखित खदानों पर उसका कोई वैधानिक स्वामित्व या संचालन अधिकार था।
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 34/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 423, 467, 468 (जालसाजी), एवं 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
लुक आउट सर्कुलर से एयरपोर्ट पर पकड़ा गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी वियतनाम भागने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा है।
दस्तावेज जांच के दौरान एलओसी सक्रिय होने से एयरपोर्ट अधिकारियों ने आरोपी को रोका और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध करना स्वीकार किया।
पासपोर्ट और आईफोन जब्त
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से
01 नग आईफोन
पासपोर्ट
जब्त किया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: यश राजेश शाह
उम्र: 28 वर्ष
पिता: राजेश शाह
पता: फ्लैट नं. 703, प्लॉट नं. 40, शिल्पकला को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी, गोरादिया नगर, घाटकोपर पूर्व, मुंबई (महाराष्ट्र)
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में निवेश के नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी की आशंका को ध्यान में रखते हुए वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है। अन्य संभावित पीड़ितों और सहयोगियों की भी पड़ताल की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,