Bilaspur news -"दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और बाइक की जबरदस्त टक्कर, कोल कर्मी की मौके पर मौत"1 गंभीर रूप से घायल,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और बाइक की जबरदस्त टक्कर, कोल कर्मी की मौके पर मौत"1 गंभीर रूप से घायल,,,
बिलासपुर /सूरजपुर-जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अंबिकापुर–बनारस मुख्य मार्ग पर जरही के पास ट्रक और बाइक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक कोल कर्मी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का इलाज एसईसीएल अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार घटना अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर जरही के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक और बाइक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक युवक एसईसीएल में कार्यरत कोल कर्मी बताया जा रहा है। हादसे में उसके साथ बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एसईसीएल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना का दृश्य कैद बताया जा रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त ट्रैफिक नियंत्रण व स्पीड मॉनिटरिंग की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें