Bilaspur news-"यातायात पुलिस बिलासपुर की विशेष अपील"""22 फरवरी को PSC परीक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव"'नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
यातायात पुलिस बिलासपुर की विशेष अपील
22 फरवरी को PSC परीक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा,,,,
बिलासपुर,-शहर में कल दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को PSC परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा शहर के 70 विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित होगी। परीक्षा में जिले सहित अन्य जिलों एवं दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस बिलासपुर ने आम नागरिकों के लिए विशेष यातायात सलाह जारी की है।
👉 इन समयों में रहेगा अधिक यातायात दबाव
प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक (परीक्षा पूर्व आगमन)
दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक (परीक्षा पश्चात वापसी)
इन समयावधियों में परीक्षा केंद्रों के आसपास तथा प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना है।
👉किन स्थानों पर बन सकती है जाम की स्थिति?👇
ओवर ब्रिज
नदी पुल एवं पुल-पुलिया
संकीर्ण मार्ग
मुख्य सड़क क्रॉसिंग
चौक-चौराहे
व्यस्ततम आवागमन वाले क्षेत्र
यातायात पुलिस के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी एवं उनके परिजन एक साथ निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे अचानक यातायात का दबाव बढ़ जाता है और विशेषकर संकीर्ण मार्गों एवं पुलों पर जाम की स्थिति निर्मित हो सकती है।
👇 नागरिकों से क्या अपेक्षा?👇
उपरोक्त समय में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें।
वाहन चलाते समय संयम और धैर्य रखें।
ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
👇 पुलिस की विशेष व्यवस्था👇
यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई बाधा न हो।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सहयोग की भावना से नियमों का पालन करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था व्यवस्थित बनी रहे और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें