Bilaspur news-"बिलासपुर पुलिस"विशेष दस्ता ईलेवन" ऑपरेशन गोल्ड की मात्र 24 घंटे में कामयाबी पर टीम का सम्मान"""" तत्परता, रणनीति,टीमवर्क के बेहतरीन समन्वय से सबसे बड़ा लूट कांड व हत्या की साजिश का पर्दाफाश,करने पर"" कमल सोनी,,सराफा प्रदेश अध्यक्ष ने किया"आभार व्यक्त,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर -बिलासपुर में सराफा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर हाईलेवल बैठक, ऑपरेशन गोल्ड टीम का सम्मान
बिलासपुर। हाल ही में राजकिशोरनगर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई बड़ी लूट और इसके कुछ दिनों बाद सीपत में हुई वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में एसएसपी रजनेश सिंह ने बिलासा गुड़ी स्थित चेतना हॉल में सराफा व्यापारियों की अहम बैठक ली।
बैठक से पहले सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और ऑपरेशन में शामिल टीम का सम्मान किया गया। अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे के भीतर पकड़ने पर आईजी रामगोपाल गर्ग, एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी पंकज पटेल सहित ‘ऑपरेशन गोल्ड’ में शामिल 11 सदस्यीय टीम को शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
24 घंटे में गिरोह गिरफ्तार, सामान भी बरामद
कार्यक्रम की शुरुआत में कमल सोनी ने बिलासपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले की अब तक की सबसे बड़ी लूट की घटना का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर कर इतिहास रचा गया है। पुलिस की तत्परता, रणनीति और टीमवर्क सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश पुलिस का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा।
आईजी रामगोपाल गर्ग ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया और तत्काल रणनीति बनाई। एडिशनल एसपी पंकज पटेल, सीएसपी निमितेश सिंह सहित पूरी टीम ने समन्वय बनाकर कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप गिरोह को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लूटा गया सामान सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
आईजी ने कहा, “आम जनता भी पुलिस का हिस्सा है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझनी होगी।”
सुरक्षा मापदंडों पर जोर
बैठक में एसएसपी रजनेश सिंह ने सराफा व्यापारियों को विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाल की लूट की घटना चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन टीमवर्क से अपराधियों को पकड़ लिया गया। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सभी व्यापारियों को सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा।
एसएसपी ने दुकानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने, अलार्म सिस्टम सक्रिय रखने और सुरक्षा गार्ड तैनात करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सोने-चांदी के आभूषणों को प्रतिदिन लाने-ले जाने से जान-माल का खतरा बढ़ता है, इसलिए दुकानों में सुरक्षित स्टोरेज की पुख्ता व्यवस्था की जाए।
निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई
सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने स्पष्ट किया कि अप्रैल माह में सदस्यों का नवीनीकरण किया जाएगा। जो व्यापारी बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उनकी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
मिर्जापुर गई विशेष 11 सदस्यीय टीम
अंतरराज्यीय गिरोह की धरपकड़ के लिए मिर्जापुर रवाना की गई विशेष टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रकार हैं —
उप पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार
निरीक्षक किशोर केवट, थाना प्रभारी सिरगिट्टी
सउनि शैलेन्द्र सिंह, थाना सरकंडा
प्रधान आरक्षक 277 बलबीर सिंह
प्रधान आरक्षक 303 अतीश पारीक (ACCU)
आरक्षक 1148 सरफराज खान
आरक्षक 1124 आशीष राठौर
आरक्षक 487 वीरेंद्र गंधर्व
आरक्षक 1484 सत्य पाटले
आरक्षक 1170 वीरेंद्र साहू
खोहाली केवेंट
पुलिस प्रशासन और सराफा व्यापारियों के बीच हुई इस समन्वय बैठक को भविष्य में अपराध रोकथाम की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और शहर में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें