Bilaspur news-"लखीराम ऑडिटोरियम के पास चला चाकू, 3 घायल – 1 की हालत गंभीर"""सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओ मे मामला दर्ज,,,पुलिस जूटी जांच मे,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
लखीराम ऑडिटोरियम के पास चला चाकू, 3 घायल – एक की हालत गंभीर,,,,,
👉सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब लखीराम ऑडिटोरियम के पास दो युवकों के गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना में तीन युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भेल खाने के दौरान शुरू हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य प्रताप श्रीवास अपने दो दोस्तों के साथ ऑडिटोरियम के पास भेल खाने पहुंचा था। उसी दौरान वहां मौजूद युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता, निखिल नागवानी और उनका एक अन्य साथी भी भेल खा रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्थिति अचानक हिंसक हो गई और एक पक्ष ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।
चाकू से हमला, एक युवक गंभीर
आरोप है कि युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता, निखिल नवानी और उनके साथी ने आदित्य प्रताप श्रीवास और उसके दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी चोटें आई हैं।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए किम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आदित्य की हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य दो घायलों का भी उपचार जारी है।
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
क्षेत्र में दहशत का माहौल
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस चाकूबाजी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें