Bilaspur news-"3 दिनों की छुट्टी लेकर घर आए"" आरक्षक की संदिग्ध हालत में मौत,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सूरजपुर में आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस लाइन में पदस्थ था जवान
बिलासपुर /सूरजपुर-सूरजपुर जिले से पुलिस विभाग को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जिले की पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान का शव उसके ही घर में मिला, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
मृतक आरक्षक की पहचान अन्तोष खलखो के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सूरजपुर पुलिस लाइन में पदस्थ था। घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के चोपड़ा कॉलोनी की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक अन्तोष खलखो एमसीबी जिले में लगी ड्यूटी से तीन दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह कल रात अपने ससुराल गया था, जहां भोजन करने के बाद वापस अपने घर लौटा।
आज सुबह जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तब पत्नी ने अंदर जाकर देखा, जहां आरक्षक मृत अवस्था में मिला।
घटना की सूचना मिलते ही बिश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया गया। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जवान किसी मानसिक तनाव में था या किसी अन्य कारण से यह घटना हुई—इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों, पत्नी और करीबी लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने इसे बेहद दुखद और चिंताजनक बताया है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखते हुए विवेचना जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें