Bilaspur news-"चुलमाटी""बहन की शादी""डीजे विवाद मे हत्या का प्रयास"""मुलमुला में हत्या के प्रयास के मामले में 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
मुलमुला में हत्या के प्रयास के मामले में 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
बिलासपुर /जांजगीर-चांपा- थाना मुलमुला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक राय होकर हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 109, 3(5) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
शादी समारोह में हुआ विवाद, डीजे बंद कराने को लेकर बढ़ा झगड़ा
दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है कि दिनांक 22 फरवरी 2026 को प्रार्थी राकेश केवट, निवासी ग्राम बनाहिल, थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार ग्राम बनाहिल में उसके दोस्त विकास केवट की बहन के शादी कार्यक्रम के दौरान चुलमाटी कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। इसी दौरान आरोपी दिलीप केवट हाथ में रांपा लेकर वहां पहुंचा और डीजे बंद कराने को लेकर गाली-गलौज करने लगा।
जब प्रार्थी राकेश केवट ने गाली देने का कारण पूछा, तो आरोपी दिलीप केवट ने हत्या करने की नियत से उसके सिर पर रांपा से वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी दुर्गेश केवट एवं साहिल केवट डंडा लेकर पहुंचे और प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे।
घटना की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में गिरफ्तारी
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—
दिलीप केवट (27 वर्ष)
दुर्गेश केवट (26 वर्ष)
साहिल केवट (19 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम बनाहिल, थाना मुलमुला—को तत्काल पकड़ लिया।
हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद 23 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इन पुलिस कर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, राजमणी द्विवेदी, आरक्षक सनोहर जगत एवं अनिल तिवारी का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें