Bilaspur news-"दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला और 6 माह के मासूम की मौत,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला और 6 माह के मासूम की मौत

बिलासपुर /मस्तुरी- क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला और उसके छह माह के दुधमुंहे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मस्तुरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा के पास हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बाइक पर पति, पत्नी और उनका छह माह का मासूम बच्चा सवार थे। परिवार मस्तुरी से अपने गांव कुंवा बोड़सरा की ओर लौट रहा था। इसी दौरान SBI बैंक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला और बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पति को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त स्थान पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
फिलहाल मस्तुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। वहीं इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,