Bilaspur news-" अन्ना इडली डोसा दुकान के पीछे पुलिस की दबिश""7 जुआरी गिरफ्तार"51 हजार से ज्यादा की नगदी जप्त,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
रेल्वे चौक के पास जुए की महफिल पर डोंगरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 7 जुआरी गिरफ्तार, 51 हजार से अधिक की नगदी जब्त

बिलासपुर /डोंगरगढ़-डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जुए के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। रेलवे चौक के पास अन्ना इडली दुकान के पीछे 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 07 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से 51,070 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक. कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़  केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित रेड
दिनांक 07-02-2026 को थाना डोंगरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे चौक क्षेत्र में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
संदीप देवांगन (33) – कंजरापारा
राजवीर सिंह (29) – बुधवारी पारा
रामकृष्ण साहू (52) – बुधवारी पारा
मोहम्मद इमरान (26) – कालकापारा
सैय्यद इमरान (26) – कश्मीरी पारा
पवन गौली (26) – बुधवारी पारा
इन्द्रजीत सिंह (60) – बुधवारी पारा
(सभी निवासी डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव)
कानूनी कार्यवाही
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(1) के तहत वैधानिक कार्यवाही की है।
पुलिस का सख्त संदेश
डोंगरगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
इनका रहा विशेष योगदान
इस कार्यवाही में ASI डेज लाल माण्डले, आरक्षक युगेंद्र देशमुख, किशन चंद्रा, राम खिलावन, नरेंद्र प्रजापति, अविलाश ढीढी, दिलीप साहू, हरदयाल कंवर, लीलाधर मंडलोई एवं चोवराम नेताम की अहम भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,