Bilaspur news-"रील्स देखकर ज्वेलरी दुकानों में चोरी"""रायपुर में शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 मामलों का खुलासा,,,28 लाख की चोरी, हिस्ट्रीशीटर समेत 7 गिरफ्तार,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
रील्स देखकर ज्वेलरी दुकानों में चोरी"""रायपुर में शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 मामलों का खुलासा,,,28 लाख की चोरी, हिस्ट्रीशीटर समेत 7 गिरफ्तार

रायपुर -सोशल मीडिया पर ज्वेलरी शॉप चोरी से जुड़े रील्स देखकर अपराध को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई 8 चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 28 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकद राशि और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
यह बड़ी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला के सतत मॉनिटरिंग में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट (ACCU) और संबंधित थानों की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

 कई थाना क्षेत्रों में फैली थीं चोरी की वारदातें
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने खम्हारडीह, डी.डी. नगर, पुरानी बस्ती, पंडरी, विधानसभा, आरंग, पलारी (जिला बलौदा बाजार) सहित कई इलाकों में सुनसान मकानों और ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया।

 सूने मकानों में सेंधमारी
खम्हारडीह, डी.डी. नगर, पुरानी बस्ती और विधानसभा थाना क्षेत्रों में आरोपियों ने ऐसे मकानों को चुना, जिनके परिवार बाहर गए हुए थे। ताले तोड़कर अंदर घुसकर अलमारियों के लॉकर तोड़े गए और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चुरा ली गई।

 ज्वेलरी दुकानों में शातिर तरीका
आरंग और पलारी में आरोपियों ने ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में प्रवेश किया। लॉकेट या मंगलसूत्र देखने के बहाने जेवर हाथ में लेकर अचानक फरार हो गए। कुछ मामलों में आरोपी मोटरसाइकिल पर पहले से मौजूद साथी के साथ भाग निकले।
 मोटरसाइकिल चोरी
पंडरी थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल, जिसमें चाबी लगी थी, उसे भी चोरों ने आसानी से पार कर दिया।
ऐसे हुई आरोपियों की पहचान
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी नॉर्थ जोन श्री मयंक गुर्जर और डीसीपी पश्चिम क्षेत्र  संदीप पटेल के निर्देश पर 6 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण
जेल से हाल ही में रिहा हुए अपराधियों की जानकारी
मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों का इस्तेमाल
इन प्रयासों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया।

 गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

हिस्ट्रीशीटर संजय नेताम उर्फ गोलू गिरफ्तार
खम्हारडीह और डी.डी. नगर मामलों में संजय नेताम उर्फ गोलू (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना सिविल लाइन का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं।
 18 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और चोरी की दोपहिया वाहन बरामद।

 पुरानी बस्ती प्रकरण
भूपेंद्र पटेल उर्फ गजनी
करण टांडी

 2 लाख रुपये के जेवरात व नकदी जब्त।

 आरंग, पंडरी और पलारी प्रकरण
प्रमोद कुमार चतुर्वेदी
रितेश कुर्रे
एक विधि के साथ संघर्षरत बालक

 5 लाख रुपये के जेवरात और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
🔸 विधानसभा थाना प्रकरण
रुद्रांश श्रीवास्तव

 3 लाख रुपये के जेवरात व नकदी जब्त।

 सोशल मीडिया से सीखकर करते थे चोरी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर चोरी से जुड़े रील्स देखकर नए-नए तरीके सीखते थे और उसी आधार पर वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इसे गंभीर प्रवृत्ति बताते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है।
 पुलिस की अपील
घर खाली छोड़ते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें
ज्वेलरी दुकानों में सीसीटीवी और सतर्कता बरतें
सोशल मीडिया से प्रेरित अपराधों से सावधान रहें
रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,