Bilaspur news-"दिनदहाड़े चाकूबाजी से हड़कंपआपसी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला,,, CCTV में कैद हुई" वारदात,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
दिनदहाड़े चाकूबाजी से हड़कंप
आपसी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
बिलासपुर /रायपुर- राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। बैरन बाजार इलाके में सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैरन बाजार निवासी इनायत पर आदिल रज़ा उर्फ हरा सोनू ने जानलेवा हमला किया। घटना सुबह की बताई जा रही है, जब आरोपी आदिल,, इनायत को उसके घर से बाहर बुलाकर लाया। इसके बाद अचानक उस पर चाकू से लगातार वार कर दिए। हमले में इनायत गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
CCTV फुटेज आया सामने
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने वारदात की भयावहता को उजागर कर दिया है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी आदिल पहले इनायत को बातचीत के बहाने बाहर बुलाता है और फिर अचानक चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर देता है। हमले के बाद आरोपी तेजी से मौके से फरार हो जाता है।
घायल युवक मेकाहारा में भर्ती
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल इनायत को डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
इलाके में दहशत का माहौल
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद बैरन बाजार और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है,,कि खुलेआम इस तरह की घटनाएं राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।
पुलिस ने गठित की टीमें
मामले को लेकर रायपुर मध्य जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी संभावित लोकेशन पर लगातार दबिश दी जा रही है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आपसी रंजिश के कारणों की भी गहन जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें