Bilaspur news-" देश भर में दर्ज हैं इस """jewel thif""के नाम चोरी का रिकॉर्ड" जेल से छूटते ही दिया"4 जगह वारदात को अंजाम" फिर पहुंचा सलाखों के पीछे "लोकेश श्रीवास"""
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
बिलासपुर /रायपुर- पुलिस ने देश के अलग-अलग राज्यों में करोड़ों रुपये की चोरी करने वाले शातिर नकबजन लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू को गिरफ्तार करने मे बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी हाल ही में बिलासपुर जेल से रिहा हुआ था और रिहाई के अगले ही दिन रायपुर पहुंचकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगा।
31 जनवरी और 1 फरवरी की दरम्यानी रात आरोपी ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित कपड़ा, फर्नीचर और हार्डवेयर दुकानों के छत तोड़कर प्रवेश किया और करीब 7 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। मामले में सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे हजारों CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए और तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपी की पहचान लोकेश श्रीवास के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने मौदहापारा थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹79,500 नकद और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार लोकेश श्रीवास के खिलाफ आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ज्वेलरी शॉप और शोरूम में चोरी के गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी अब तक दो दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें