Bilaspur news-"NDPS मामले मे बिलासपुर पुलिस ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में की 2 दिनों मे ताबड़तोड़ कार्रवाई"12 प्रकरण दर्ज""12 आरोपी गिरफ्तार,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
NDPS मामले मे बिलासपुर पुलिस ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में की 2 दिनों मे ताबड़तोड़ कार्रवाई"
12 प्रकरण दर्ज 12 आरोपी गिरफ्तार,,,,
बिलासपुर- जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत विशेष अभियान: दो दिन में 12 प्रकरण दर्ज, 12 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में संचालित किया गया। दो दिनों तक चले इस अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच और लगातार पेट्रोलिंग की गई।
कार्रवाई के दौरान कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध कर 11 गांजा विक्रेता एवं 01 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट विक्रेता सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा और प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की गई है। पुलिस द्वारा जब्त सामग्री की नियमानुसार तौल, सीलिंग और नमूना प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(B), 21(C), 22 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
थाना सरकंडा
श्रीमती रानी सिंह (40 वर्ष), निवासी सरकंडा
2925 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (कुल वजन 438.750 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹11,497) जब्त।
धारा 21(C), 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई।
बबली वंशकार (30 वर्ष), निवासी सरकंडा
1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त।
धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट।
अभय भार्गव (24 वर्ष), निवासी सरकंडा
1 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त।
धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट।
थाना सिविल लाइन
राजकुमार निर्मलकर (58 वर्ष), निवासी लोखंडी
280 ग्राम गांजा जब्त।
धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट।
चौकी बेलगहना
देवचरण वैष्णव, निवासी कोंचरा
300 ग्राम गांजा, एक तराजू-बाट एवं नगदी ₹16,000 जब्त।
धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट।
थाना सीपत
सीमा सिसोदिया (21 वर्ष), निवासी मटियारी
2 किलो गांजा जब्त।
धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट।
थाना कोनी
श्रीमती पूर्णिमा वर्मा (25 वर्ष), निवासी बिरकोना
1 किलो 256 ग्राम गांजा जब्त।
धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट।
थाना रतनपुर
अरविन्द उर्फ अन्नू जैन (36 वर्ष), निवासी रतनपुर
225 ग्राम गांजा, नगदी ₹2,300 एवं एक मोबाइल फोन जब्त।
धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट।
थाना बिल्हा
त्रिवेणी अरोरा (30 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10 बिल्हा
0.124 किलोग्राम गांजा, झिल्ली-पेपर एवं नगदी ₹2,220 जब्त।
धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट।
थाना सिरगिट्टी
शेख राजा (30 वर्ष), निवासी पोर्टर खोली, सिरगिट्टी
240 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹12,000) जब्त।
धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट।
शंकर दास मानिकपुरी (19 वर्ष), निवासी पोर्टर खोली, सिरगिट्टी
360 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹18,000) जब्त।
धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट।
सतत जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत निगरानी और अभियान जारी रहेगा। मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस विशेष अभियान से जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें