Bilaspur news-"पूर्व सांसद मुरारी लाल सिंह के कर्मचारी की हत्या, घर में खून से सनी मिली लाश,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
पूर्व सांसद मुरारी लाल सिंह के कर्मचारी की हत्या, घर में खून से सनी मिली लाश,,,,

बिलासपुर /सूरजपुर- कोतवाली थाना क्षेत्र से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डेडरी गांव में रहने वाले 45 वर्षीय पन्ना राठिया की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक पन्ना राठिया मूलतः रायगढ़ जिले का निवासी था और पिछले 17–18 वर्षों से अपनी पत्नी मथुरा के साथ डेडरी गांव में रह रहा था। वह सरगुजा के पूर्व दिवंगत सांसद मुरारी लाल सिंह के खेत में ट्रैक्टर चालक एवं खेती-बाड़ी का काम करता था।
 ऐसे सामने आया मामला
जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार देर शाम की है। मृतक की पत्नी मथुरा ने बताया कि पन्ना घर के बाहर मुंह-हाथ धो रहा था। उसी दौरान उसने उसे खेत से कुछ दूरी पर लगे बोरवेल के स्टार्टर का तार निकालने भेजा। जब वह वापस लौटी तो देखा कि पन्ना का शव घर के अंदर खून से सना पड़ा था।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
 सांसद पुत्र ने क्या कहा
पूर्व सांसद के पुत्र ने बताया कि पन्ना राठिया उनके यहां लगभग 17-18 वर्षों से ड्राइवर और खेती-बाड़ी का काम कर रहा था। घटना के दिन वे देवगढ़ गए हुए थे और वापस लौटकर भोजन के बाद विश्राम करने जा रहे थे, तभी मृतक की पत्नी ने घटना की सूचना दी।
 पुलिस का बयान,,कोतवाली पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं और झूमाझटकी (हाथापाई) की आशंका भी जताई जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।फिलहाल सवाल यह है कि हत्या के पीछे क्या कारण है — आपसी रंजिश, लूट या कोई अन्य वजह?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही इस सनसनीखेज हत्या का राज खुल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,