Bilaspur news-"बिलासपुर में वैलेंटाइन डे का विरोध, शिवसेना का देवकीनंदन चौक पर पुतला दहन,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में वैलेंटाइन डे का विरोध, शिवसेना का देवकीनंदन चौक पर पुतला दहन,,,,
बिलासपुर- शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी के आदेशानुसार प्रदेश महासचिव माननीय सुनील कुमार झा जी के मार्गदर्शन में संभाग कार्यालय बिलासपुर से पाश्चात्य सभ्यता (वेलेंटाइन डे) के विरोध में गोल बाजार से गांधी चौक होते हुए दो पहिया वाहन से रैली निकालकर देवकीनंदन चौक में पुतला दहन किया गया प्रेस को जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रोमेश शर्मा ने बताया की भारत में वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) का विरोध मुख्य रूप से शिवसेना द्वारा भारतीय संस्कृति के संरक्षण,पश्चिमीकरण के विरोध और सार्वजनिक अश्लीलता के खिलाफ किया जाता है। विरोध के प्रमुख कारण सांस्कृतिक मूल्यों को बचाना,पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण रोकना और सार्वजनिक स्थानों पर प्रेमी जोड़ों की अश्लील गतिविधियों को रोकना है। यह त्योहार भारतीय परंपराओं और संस्कृति के खिलाफ है और इसे थोपा जा रहा है शिवसेना द्वारा सार्वजनिक पार्क, होटल और मॉल में प्रेमी जोड़ों को रोकने या चेतावनी देने का कार्य हमेशा करती आ रही है आलोचक इस दिन को प्रेम के बजाय एक व्यापारिक आयोजन के रूप में देखते हैं, जहाँ उपहारों के नाम पर पैसा खर्च करने का दबाव होता है। सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता न करने और परंपराओं का सम्मान करने की शिवसेना द्वारा चेतावनी दी है। भारतीय संस्कृति में प्रेम के लिए एक विशिष्ट दिन की आवश्यकता नहीं है और वे भारतीय मूल्यों को दूषित होने से बचाने के लिए शिवसेना किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं अपनी भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को जीवित रखने के लिए शिवसेना द्वारा पाश्चात्य सभ्यता के विरोध में संभाग कार्यालय बिलासपुर से गोल बाजार होते हुए गांधी चौक से निकलकर दो पहिया वाहन में रैली निकाल कर देवकी नंदन चौक में पुतला दहन किया गया और यह संदेश दिया गया की 14 फरवरी को मातृ पितृ दिवस रहता है जिन्हें मनाया जाए एवं पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई इस रैली में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव माननीय सुनील कुमार झा जी प्रदेश सचिव संतोष कौशल जी संभाग महासचिव एवं जिला प्रभारी प्रभु वस्त्रकार जी कामगार सेना अध्यक्ष राधे खांडेकर जी प्रदेश महासचिव महिला संगीता सोनी जी संभाग उपाध्यक्ष दशरथ साहू जी यशवंत गोरख जी मणि शंकर शर्मा जी विनय मिश्रा जी द्वारिका वस्त्रकार जी दुर्गेश सिंह ठाकुर जी आशीष यादव जी शंकर साहू सुरेश वस्त्रकार जी शिव यादव जी यशवंत साहू जी श्यामू विश्वकर्मा जी माधुरी शर्मा जी गोलू भून जी संतोष साहू जी सतीश कौशिक जी दुर्गेश जी आकाश जी दिलीप देवांगन जी इंद्र कुमार साहू जी अनिकेत विश्वकर्मा जी संजय पवार जी शिवा सूर्यवंशी जी अजय शर्मा जी विजय आजाद जी कुलदीप सोनवानी जी मुकेश देवांगन जी रेवती यादव जी उमेश साहू जी एवं जिला मीडिया प्रभारी रोमेश शर्मा उपस्थित थे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें