Bilaspur news-"बिलासपुर में शांति हवन व 🌹🙏श्रद्धांजलि 🙏🌹सभा आयोजित"""छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की पूज्य माताजी स्व. श्रीमती कुसुम सिन्हा को भावभीनी 🌹🙏श्रद्धांजलि🙏🌹,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में शांति हवन व श्रद्धांजलि सभा आयोजित
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की पूज्य माताजी स्व. श्रीमती कुसुम सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि

बिलासपुर, 19 फरवरी 2026-""""दिनांक 18 फरवरी 2026 को सायं 05:00 बजे से 06:30 बजे तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय की पूज्य माताजी स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942 – 15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में उनकी आत्मा की शांति हेतु शांति हवन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिलासपुर स्थित उच्च न्यायालय आवासीय परिसर, बोदरी में माननीय मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास पर श्रद्धा, शांति और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति हवन से हुई। विद्वान आचार्यों ने विधि-विधानपूर्वक हवन संपन्न कराया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हवन के पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति गीतों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत आयोजित शोकसभा में उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा की आत्मा की शांति हेतु सामूहिक प्रार्थना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीया श्रीमती कुसुम सिन्हा के सादगीपूर्ण जीवन, उच्च संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि माताजी ने अपने जीवन में सादगी, संयम और सेवा भाव को सर्वोच्च स्थान दिया। उनके स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और समाज सेवा की भावना को प्रेरित किया। उनके द्वारा दिए गए संस्कार न केवल परिवार बल्कि व्यापक समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि माताजी की स्मृतियाँ सदैव परिवारजनों एवं शुभचिंतकों को शक्ति और संबल प्रदान करती रहेंगी।
कार्यक्रम में विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़), तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री), गजेंद्र यादव (विधि मंत्री), रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल), सुशांत शुक्ला (विधायक) सहित उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण, महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव, वरिष्ठ अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण, जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय के कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, शांति और भावनात्मक संवेदना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,