Bilaspur news-"सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा मामले की आरोपीया महिला के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या"

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर- सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़े मामले से जुड़ी एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। तखतपुर थाना क्षेत्र के चना डोंगरी गांव में फर्जीवाड़े की आरोपी महिला के बेटे ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संतोष कमलेश श्रीवास के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, संतोष की मां उर्वशी श्रीवास के खिलाफ हाल ही में सर्पदंश मुआवजा प्रकरण में कथित फर्जीवाड़े को लेकर तखतपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद मां-बेटे दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि दोनों से विस्तृत पूछताछ भी की गई थी।
इसी बीच शुक्रवार को युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि पुलिस कार्रवाई के डर और सामाजिक दबाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया हो, हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि सर्पदंश मुआवजा योजना के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाभ लेने के आरोप में उर्वशी श्रीवास के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले ने पहले ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया था, और अब युवक की मौत के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,