Bilaspur news-"बिलासपुर आ रही""चलती कार बनी"" आग का शोला""चालक ने कूदकर बचाई जान,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
कोरबा में चलती कार बनी आग का शोला""चालक ने कूदकर बचाई जान,,,,

बिलासपुर /कोरबा- जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कापा नवापारा स्थित नेशनल हाईवे 130 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रही,,,एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम कापा नवापारा के पास वाहन से धुआं उठता देख चालक सतर्क हुआ। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
आग लगने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और एक पेड़ से जा टकराया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी।घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। बांगो थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,