Bilaspur news-"खम्हरियां में उठाईगीरी – रमेश ज्वैलर्स से लाखों के सोना-चांदी की उठाईगिरी,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
खम्हरियां में उठाईगीरी – रमेश ज्वैलर्स से लाखों के सोना-चांदी की उठाईगिरी,,,
बिलासपुर/सीपत-सीपत थाना क्षेत्र के खम्हरियां बस स्टैंड स्थित रमेश ज्वैलर्स में मंगलवार देर शाम बड़ी उठाईगीरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद करने के दौरान सोना-चांदी से भरे दो बैग लेकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खम्हरियां निवासी विनय सोनी, पिता रमेश सोनी, रोज की तरह शाम को अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान शटर गिराने की तैयारी के समय दुकान के पास रखे सोना-चांदी के आभूषणों से भरे दो बैग अज्ञात व्यक्तियों ने झपट लिए। बताया जा रहा है कि तीन लोग एक अज्ञात वाहन (संभवत: बाइक) में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बलौदा-कोरबा मार्ग की ओर तेजी से भागते हुए देखे गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए।
घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बैग में लाखों रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण रखे थे।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठने लगी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें