Bilaspur news-"स्कॉर्पियो और बुलेट पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
स्कॉर्पियो और बुलेट पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई,,,,
बिलासपुर/जशपुर- जिले के सारुडीह पठार क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा स्कॉर्पियो और बुलेट मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की है।
वायरल वीडियो में किशोर उम्र के युवक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन की खिड़की से शरीर बाहर निकालकर और हाथ में बोतल लहराते हुए स्टंट करते नजर आ रहे थे। साथ ही बुलेट मोटरसाइकिल पर भी लापरवाहीपूर्वक खतरनाक ढंग से वाहन चलाया जा रहा था। यह स्टंट न केवल उनकी जान के लिए खतरा था, बल्कि अन्य राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा कर रहा था।
पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई
जशपुर पुलिस ने वीडियो की जांच कर संबंधित वाहनों की पहचान की। कार्रवाई के दौरान—
काले रंग की स्कॉर्पियो (क्रमांक JH-01-FC-1960)
बुलेट मोटरसाइकिल (क्रमांक JH-01-BN-4563)
को ट्रेस कर लिया गया।
इसके अलावा स्टंट में शामिल एक बिना नंबर की तीसरी स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिसकी तलाश जारी है।
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज
पकड़े गए वाहनों के चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 (खतरनाक ड्राइविंग) एवं 66/192 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रकरण को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस की अपील
जशपुर पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। स्टंटबाजी और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें