Bilaspur news-"वारदात: पति ने पत्नी, माँ और बहन पर चापड़ से किया हमला""पत्नी की हालत नाजुक,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
वारदात: पति ने पत्नी, माँ और बहन पर चापड़ से किया हमला, पत्नी की हालत नाजुक

बिलासपुर /कोरबा- शहर के कोरबा में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वैष्णो देवी मंदिर के पास एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी, माँ और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी रामेश्वर साहू का अपनी पत्नी सुकृता साहू से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है,,, कि घटना के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी को कमरे के अंदर बंद कर चापड़ से हमला करना शुरू कर दिया।
पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए उसकी माँ सावन साहू और बहन निर्मला साहू दौड़ीं, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। विशेष रूप से पत्नी सुकृता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
घटना के दौरान घर से आ रही चीखों को सुनकर आसपास की बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोरबा कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पति पहले भी पत्नी की शिकायत पर करीब एक साल पहले जेल जा चुका है। दोनों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद की इस गंभीर घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,