Bilaspur news -"शादी समारोह में मचा कोहराम """ स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट में "दो गांव के लोग हुए,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
शादी समारोह में मचा कोहराम """ स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट में "दो गांव के लोग हुए,,,,
""फूड प्वाइजनिंग का शिकार"""47 अस्पताल में भर्ती,,,
बिलासपुर /गरियाबंद- जिले के मैनपुर विकासखंड में एक शादी समारोह के बाद फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत आमदी के आश्रित गांव मोहलाई और दर्रीपारा (बोइरगांव) के ग्रामीण शादी के चौथिया कार्यक्रम में भोज खाने गए थे, जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
चौथिया कार्यक्रम के बाद बिगड़ी तबीयत,,,,
जानकारी के अनुसार, ग्रामीण चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर भोजन करने के बाद अपने-अपने घर लौटे। देर रात से ही कई लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते दोनों गांवों के दर्जनों लोग एक जैसी समस्या से पीड़ित हो गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
47 मरीज अस्पताल में भर्ती,,,
स्थिति गंभीर होते देख परिजन बीमार ग्रामीणों को तत्काल आमदी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों की निगरानी में कुल 47 मरीजों का इलाज जारी है। सभी मरीज ग्राम पंचायत आमदी के आश्रित मोहलाई और दर्रीपारा (बोइरगांव) के बताए जा रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। मरीजों को आवश्यक दवाइयां और तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,,,,
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। भोज में परोसे गए खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच की तैयारी की जा रही है, ताकि फूड पॉइजनिंग के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
स्थानीय प्रशासन भी मामले पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
गांव में चिंता का माहौल
एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से दोनों गांवों में चिंता का माहौल है। हालांकि डॉक्टरों ने आश्वस्त किया है कि समय पर इलाज मिलने से सभी मरीज खतरे से बाहर हैं।
स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि फूड पॉइजनिंग किस खाद्य सामग्री के कारण हुई। फिलहाल सभी मरीजों का इलाज जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें