Bilaspur news-" संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकती मिली लाश,,,, मौके पर पुलिस"शिनाख्ती और कारणों का पता लगाने में जुटी"पुलिस,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर-शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास के निवासियों के अनुसार मृतक युवक मोहल्ले का रहने वाला नहीं था और बाहरी प्रतीत हो रहा था। युवक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच प्रक्रिया शुरू की।
जांच के दौरान घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और युवक के हाथों में पहने कड़े बरामद किए गए हैं। हालांकि पुलिस को ऐसी कोई पहचान संबंधी सामग्री या दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे मृतक की शिनाख्त की जा सके। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने युवक को पहले क्षेत्र में नहीं देखा होने की बात कही है।
थाना तारबाहर के सब-इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए उसके फोटो आसपास के जिलों सहित अन्य राज्यों के थानों को भेजे जा रहे हैं।वही सोशल मीडिया के सहारे भी शिनाख्ती में मदद ली जा रही है,गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान कर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
इलाके में इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के परिचित या परिवार का कोई युवक लापता है तो वे तत्काल तारबाहर थाना से संपर्क करें, ताकि पहचान की प्रक्रिया में सहायता मिल
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें