Bilaspur news-"खानदान को गाली बर्दाश्त नही""सास को दी"भयंकर मौत" हत्यारा सौतेला दामाद गिरफ्तार,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
खानदान को गाली बर्दाश्त नही""सास को दी"भयंकर मौत" हत्यारा सौतेला दामाद गिरफ्तार,,
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, सौतेला दामाद निकला सास का हत्यारा,,,
खानदान को गाली देने से नाराज़ होकर की गई थी हत्या,,
बिलासपुर/सूरजपुर -चंदौरा थाना क्षेत्र में हुए ,,,बुजुर्ग महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज मामले में मृतिका का सौतेला दामाद ही हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले घाट पेण्डारी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला था। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतिका के चेहरे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला अंधे कत्ल का प्रतीत हो रहा था।जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई,पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का कारण घरेलू विवाद था। आरोपी सौतेले दामाद ने पूछताछ में बताया कि मृतिका ने आपसी विवाद के दौरान उसके खानदान को गाली दी थी, जिससे वह गुस्से में आ गया।
गुस्से में आकर आरोपी ने महिला की साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छुपाने और पुलिस को गुमराह करने के इरादे से उसने मृतिका के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया और शव को घाट पेण्डारी इलाके में फेंक दिया। पुलिस की तत्परता से खुला मामला,,घटना की गंभीरता को देखते हुए चंदौरा थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्य, घटनास्थल की कड़ी जांच और संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इलाके में चर्चा का विषय
इस जघन्य हत्या का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में दहशत के साथ-साथ हैरानी का माहौल है। एक पारिवारिक विवाद का इस हद तक पहुंच जाना लोगों को झकझोर रहा है।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें