Bilaspur news -"आज यही दफना देंगे बोलकर गड्ढे मे डालकर मिट्टी रेती गिट्टी से गड्ढे को पाटा"""रापा गैती फावड़ा से मारने के बाद मकान के निर्माणधीन कालम के गड्ढे में दफनाने की कोशिश हत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया हत्याकांड
बिलासपुर/कांकेर/नरहरपुर-जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहकाटोला में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुराने मकान को तोड़कर नया मकान निर्माण के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए नरहरपुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्या है पूरा मामला?,,,,
22 फरवरी 2026 को प्रार्थिया श्रीमती मीना उईके ने थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पति दयाराम उईके अपने पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनाने के लिए कॉलम गड्ढा खुदवा रहे थे। उसी दौरान सुबह करीब 6 बजे उनके छोटे देवर दयालूराम उईके अपने पुत्रों और दो नाबालिगों के साथ घर पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि सभी ने मिलकर दयाराम उईके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की तथा दयाराम को निर्माण स्थल के गड्ढे में गिरा दिया। इसके बाद राघेंद्र उईके ने निर्माण कार्य में उपयोग हो रहे औजार से सिर पर वार किया, जबकि पूनम उईके ने पत्थर से हमला किया। गंभीर चोट लगने से दयाराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आरोपियों द्वारा शव को गड्ढे में ही मिट्टी-पत्थर डालकर दबाने का प्रयास भी किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में गठित टीम ने:
घटनास्थल का निरीक्षण किया
मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट के साथ साक्ष्य एकत्र किए
शव का पोस्टमार्टम कराया
आरोपियों की घेराबंदी कर उसी दिन गिरफ्तार किया
आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा और पत्थर से बना धम्मस बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
राघेंद्र उईके (44 वर्ष)
पूनम उईके (47 वर्ष)
दयालूराम उईके (73 वर्ष)
दो विधि से संघर्षरत बालक (16 व 17 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम कोहकाटोला, थाना नरहरपुर।
कानूनी कार्रवाई
थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 43/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 296, 351(3), 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपराध नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि जमीन विवाद जैसे मामलों में छोटी सी बात भी गंभीर अपराध का रूप ले सकती है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी संभव हो सकी, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें