Bilaspur news-" अवैध खनन"मिट्टी धंसने से युवक की मौत""जिम्मेदार विभागों पर उठे सवाल??

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
अवैध गिट्टी खनन के दौरान बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से युवक की मौत, जिम्मेदार विभागों पर उठे सवाल

बिलासपुर /सूरजपुर-सूरजपुर जिले में अवैध गिट्टी खनन के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और खनन गतिविधियों पर निगरानी को लेकर वन विभाग सहित संबंधित जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के केतका निवासी देवशंकर सिंह अपने कुछ साथियों के साथ परसापारा स्थित अवैध गिट्टी खदान में गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वहां गिट्टी तोड़ने के दौरान अचानक खदान की मिट्टी धंस गई, जिससे देवशंकर सिंह उसकी चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अवैध खनन की पुष्टि होने की बात सामने आ रही है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।
इस घटना ने एक बार फिर जिले में संचालित अवैध खनन गतिविधियों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार अवैध गिट्टी खदान संचालित कैसे हो रही थी? क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं थी या फिर अनदेखी की जा रही थी?
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का कार्य चल रहा है, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अब इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन की भूमिका पर भी चर्चा तेज हो गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। यदि अवैध खनन की पुष्टि होती है, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,