Bilaspur news-"“ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई""""गांजा व कच्ची महुआ शराब बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नशे की सामग्री जब्त,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,,,,,
गांजा व कच्ची महुआ शराब बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नशे की सामग्री जब्त,,,
बिलासपुर-जिले में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से प्रहार करते हुए सकरी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में गांजा एवं कच्ची महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ एवं बिक्री रकम जब्त की गई है। साथ ही नशे में वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वालों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
दिनांक 06 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बाजारपारा सकरी निवासी अवधेश वर्मा एवं डीपरापारा उस्लापुर निवासी राकेश गुप्ता अपने-अपने घरों में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं, वहीं शांति नगर सकरी निवासी संतोष बसोड कच्ची महुआ शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बाजारपारा सकरी में दबिश देकर अवधेश वर्मा (27 वर्ष) के कब्जे से
➡️ 1.483 किलोग्राम गांजा,
➡️ अनुमानित कीमत ₹12,000,
➡️ तथा ₹400 बिक्री रकम जब्त की।
वहीं डीपरापारा उस्लापुर में कार्रवाई करते हुए राकेश गुप्ता (57 वर्ष) के कब्जे से
➡️ 0.380 किलोग्राम गांजा,
➡️ कीमत ₹8,000,
➡️ एवं ₹100 बिक्री रकम बरामद की गई।
इस प्रकार कुल 1.863 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹20,000 एवं ₹500 नकद जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कच्ची महुआ शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा
इसी अभियान के तहत पुलिस ने शांति नगर सकरी निवासी संतोष बसोड (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से
➡️ 03 अलग-अलग जरीकैन में कुल 70 लीटर कच्ची महुआ शराब,
➡️ जिसकी कीमत लगभग ₹7,000,
➡️ एवं ₹300 बिक्री रकम जब्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर उसे भी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
नशे में वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वालों पर कार्रवाई,,,,
पुराना बाजार सकरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर ऑटो में बैठकर गांजा एवं शराब पीते पाए जाने पर
➡️ ऑटो चालक मोहन यादव (45 वर्ष) के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
साथ ही
➡️ मोहन यादव,
➡️ विकास श्रीवास (33 वर्ष) एवं
➡️ देवानंद साहू (21 वर्ष)
के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगाशा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि विजय राठौर, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्रधान आरक्षक रवि कुमार लहरे सहित थाना सकरी पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
सकरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों, नशे के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें