Bilaspur news-" शादी घर बना मातम का घर"""हथोड़ा लेकर पहुंचा पति पत्नी को उतारा मौत के घाट"""साली और नाबालिग़ बच्ची को किया""गंभीर रूप से घायल,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, पति ने पत्नी सहित तीन पर हथौड़े से किया हमला
बिलासपुर /सूरजपुर/प्रतापपुर- जिले के सरहरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए इस हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन और एक नाबालिग बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पति पेशे से ट्रक चालक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतिका पिछले चार–पांच महीनों से पति से अनबन के चलते अपने मायके (ससुराल पक्ष) में रह रही थी, जिससे आरोपी नाराज चल रहा था।
परिवार में हाल ही में शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। शाले की बारात वापसी के दूसरे दिन आरोपी अचानक ससुराल पहुंचा और गुस्से में आकर पत्नी, शाली और रिश्तेदारी में आई एक नाबालिग बच्ची के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल शाली को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है, जबकि नाबालिग बच्ची का इलाज मिशन अस्पताल अंबिकापुर में जारी है। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गांव में इस घटना के बाद दहशत और शोक का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। पूरे मामले की जांच जारी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें