Bilaspur news-"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की फांसी पर लटकी लाश मिली
बिलासपुर – शहर के मिनीमाता नगर तालापारा में सोमवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 32 वर्षीय युवक की घर के कमरे में फांसी पर लटकी लाश मिली। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान विजय काटले (32 वर्ष) पिता बलराम काटले के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विजय चार भाइयों और चार बहनों में दूसरे नंबर का था तथा कुली-कबाड़ी का काम करता था। सोमवार दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के बीच वह यह कहकर अपने कमरे में गया कि वह सोने जा रहा है।
देर शाम तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर जब परिजनों ने किसी तरह अंदर देखा तो विजय फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर घर में कोहराम मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें