Bilaspur news-"मुख्यमंत्री" विष्णुदेव साय के जन्म दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन,,,,

बिलासपुर -भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा जी के आह्वान पर बिलासपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता जी के नेतृत्व में पश्चिम मंडल युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों, लाभार्थियों एवं सफाई मित्रों का शाल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों का सम्मान करते हुए
 समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में शहर जिला उपाध्यक्ष अजित सिंह भोगल जी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप जी, पश्चिम मंडल महामंत्री विजय यादव जी एवं संजय अग्रवाल जी, पार्षद नितिन पटेल जी, पश्चिम मंडल भाजयुमो अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत जी, मंडल महामंत्री अरुण लास्कर जी एवं पंकज जायसवाल जी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, लाभार्थी एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news -" कोनी हत्या आरोपी के बाद सकरी पूर्व सरपंच के हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,, दो सगे भाई गौतम साहू और गुलाब ने अजय के साथ मिलकर दिया "घटना को अंजाम" जमीन विवाद में दिया हत्या की वारदात को अंजाम,,,