Bilaspur news-"बिलासपुर में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत आज कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन का भी पुरज़ोर"समर्थन,,,, जुटेंगे"""दिग्गज कांग्रेसी नेता,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत आज कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन का भी पुरज़ोर"समर्थन,,,, जुटेंगे"""दिग्गज कांग्रेसी नेता,,,,
बिलासपुर- शहर में आज राजनीतिक हलचल तेज रहने वाली है। ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कांग्रेस द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस जिला स्तरीय आंदोलन में लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन से जुड़ी महिलाएं और नागरिक भी समर्थन देने पहुंचेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को खुला समर्थन देते हुए,,, धरने पर बैठी महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को आयोजित इस बड़े आंदोलन के माध्यम से गरीबों के मकानों को तोड़े जाने का विरोध किया जाएगा और मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।
नेहरू चौक में जुटेंगे प्रदेश के बड़े नेता
कांग्रेस के अनुसार, सुबह 11 बजे नेहरू चौक में जिले भर से कांग्रेसजन एकत्रित होंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत तथा राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सभा के बाद कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर घेराव किया जाएगा।
गौरतलब है कि 18 फरवरी को प्रस्तावित कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था, जिसे अब आज 19 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है।
लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को मिल रहा समर्थन
महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि लिंगियाडीह क्षेत्र में गरीब परिवारों के मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस गरीबों, किसानों और मजदूरों के साथ खड़ी है और किसी भी हालत में गरीबों के आशियाने नहीं टूटने दिए जाएंगे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार एक ओर मनरेगा के जरिए मिलने वाले रोजगार को सीमित कर रही है, वहीं दूसरी ओर गरीब परिवारों के मकान तोड़े जा रहे हैं।
पहले भी हुआ था विरोध, दर्ज हुआ मामला,,,
नगर निगम की सामान्य सभा में लिंगियाडीह का मामला उठाए जाने के बाद कांग्रेस ने चक्का जाम किया था। इस दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया था। इसके बावजूद कांग्रेस ने आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया है।
90 दिनों से धरने पर महिलाएं
दिलीप पाटिल ने बताया कि लिंगियाडीह को बचाने के लिए महिलाएं पिछले 90 दिनों से धरने पर बैठी हैं। उन्होंने इसे प्रदेश का पहला ऐसा बड़ा आंदोलन बताया, जो बेलतरा क्षेत्र में गरीबों के हक की लड़ाई के लिए लगातार चल रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने लिंगियाडीह के नागरिकों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। आज का कलेक्ट्रेट घेराव जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण मोड़ ला सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें